Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

Box Office Report: गायब होने से पहले The Kerala Story 2 ने पार कर लिया ये आंकड़ा, धड़ाम से गिरी Thaai Kizhavi

The Kerala Story 2 vs Thaai kizhavi Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड की फिल्म 'The Kerala Story 2' ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर अपनी नाक थोड़ी बहुत बजा ली. वहीं, तमिल फिल्म 'Thaai Kizhavi' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली.

The Kerala Story 2 vs Thaai kizhavi Box Office Collection Day 19: विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर अपनी नाक बचा ली है. दरअसल, फिल्म की कमाई का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंच गया है. वहीं, दूसरी तरफ तमिल फिल्म ‘Thaai kizhavi’ की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है. चलिए आपको बताते है कि इन दोनों फिल्मों ने अब तक कुल कमाई की है.

‘The Kerala Story 2’ ने पार किया ये आंकड़ा

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 19वें दिन 1.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ भारत में अब तक फिल्म ने टोटल 50.58 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 12.5% ही रही. इसके अलावा अगर फिल्म ‘The Kerala Story 2’ की वर्ल्डवाइड की बात करें तो, फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 57.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म का ये कलेक्शन पहले इसके पहले पार्ट की कमाई के मुकाबले कुछ नहीं है. लेकिन फिल्म ने कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार बॉक्स ऑफिस से गायब होने से पहले 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ कुछ ही घंटों बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद ‘The Kerala Story 2’ का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

---विज्ञापन---

Thaai Kizhavi की गिरी कमाई

वहीं, दूसरी तरफ तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है. फिल्म ने 19वें दिन सिर्फ 0.84 करोड़ यानी 84 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 52.44 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी कुल 14.7% रही. वहीं, अब तक फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 70.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की कमाई अचानक से गिरावट देखने को मिली है. वैसे इस फिल्म पर ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले असर दिखा शुरू हो गया है.

First published on: Mar 18, 2026 07:04 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.