The Kerala Story 2 vs Thaai kizhavi Box Office Collection Day 15: लव जिहाद जैसे सेंसटिव मुद्दे पर बनी फिल्म ‘The Kerala Story 2’ को रिलीज हुए आज पूरे 15 दिन हो गए हैं. सुपरहिट फिल्म ‘The Kerala Story’ की इस सीक्वल ने अपने पहले पार्ट के कलेक्शन के मुकाबले काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया. वहीं, दूसरी तरफ तमिल फिल्म ‘Thaai kizhavi’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई लगा गिरती जा रही है. चलिए जानते हैं कि आखिर इन दोनों फिल्मों ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.
‘The Kerala Story 2’ की सिर्फ इतनी कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 15वें दिन 1.44 करोड़ रुपये की कलेक्शन दर्ज की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक टोटल 41.69 करोड़ रुपये का बिजनेस खड़ा किया है. हालांकि, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है, जो कुल 10.7% ही रही. वहीं, अगर बात करें फिल्म ‘The Kerala Story 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में तो यहां भी फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 47.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. बता दें कि फिल्म के पास अब अपनी कमाई बढ़ाने के लिए ज्यादा मौका नहीं है. 4 दिन बाद सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो जाएगी, जिसके बाद शायद ही इस फिल्म को कमाने का मौका मिलेगा.
फीका पड़ा Thaai Kizhavi का जादू
वहीं, दूसरी तरफ तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 15वें दिन 1.94 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक कुल 44.64 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म की तमिल ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 15वें दिन कुल 18.9% रही. इसके अलावा, फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक कुल 60 करोड़ का व्यापार कर लिया है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिसे देख ऐसा लग रहा है कि अब फिल्म का जादू फीका पड़ता जा रहा है.