Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sitaare Zameen Par ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा इन 5 मूवीज का रिकॉर्ड, Kuberaa को भी चटाई धूल?

Sitaare Zameen Par and Kuberaa Box Office Collection Day 7: आमिर खान और धनुष की मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। वहीं सितारे जमीन पर ने कुबेर के साथ-साथ 5 मूवीज को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Sitaare Zameen Par and Kuberaa Box Office Collection Day 7: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर मूवी लगातार धांसू कमाई कर रही है। धनुष की ‘कुबेर’ को भी आमिर खान की मूवी ने पीछे छोड़ दिया है। वहीं कमाई के मामले में आमिर की इस मूवी ने कई मूवीज को धूल चटा दी है। आइए आपको भी बताते हैं ‘कुबेर’ और ‘सितारे जमीन पर’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है? वहीं ये भी जानते हैं कि आमिर की मूवी ने किन-किन मूवीज को पीछे छोड़ दिया है?

यह भी पढ़ें: Prime Video पर महज 1 दिन में ट्रेंड हुई ये सीरीज, पहले 3 सीजन भी रह चुके सुपरहिट

---विज्ञापन---

‘सितारे जमीन पर’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सातवें दिन ‘सितारे जमीन पर’ ने 6.75 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.26% रही। वहीं शोज की बात की जाए तो सुबह के शो 8.22%, दोपहर के शो 13.56%, शाम के शो 15.99% और रात के शो 19.25% रहे। मूवी ने अब तक 89.15 करोड़ की मोटी कमाई कर ली है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें आमिर खान के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा भी लीड रोल में नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

इन मूवीज को चटाई धूल

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ऑडियंस इस मूवी को देखना पसंद भी कर रहे हैं। मूवी ने कमाई के मामले में ‘कुबेर’ के साथ-साथ 5 मूवीज को भी पीछे छोड़ दिया है। इनमें ‘लवयापा’- 6.55 करोड़, ‘फतेह’- 11.1 करोड़, ‘बैडएस रविकुमार’- 8.2 करोड़, ‘द भूतनी’- 4.5 करोड़ और ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’- 6.8 करोड़ जैसी फिल्में शामिल हैं।

‘कुबेर’ की अब तक की कमाई कितनी?

वहीं दूसरी ओर धनुष की मूवी को भी रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। इस मूवी ने सातवें दिन 3.35 करोड़ की कमाई की। इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी 18.40% रही। सुबह के शो 12.62%, दोपहर के शो 18.65%, शाम के शो 19.85% और रात के शो 22.47% रहे। ‘कुबेर’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 69 करोड़ की ही कमाई की है। इसमें धनुष के साथ-साथ रश्मिका मंदाना और नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: काजोल की ‘मां’ से डरी सोनाक्षी सिन्हा की Nikita Roy? 1 दिन पहले बदली रिलीज डेट

---विज्ञापन---
First published on: Jun 27, 2025 06:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola