Friday, 20 February, 2026

---विज्ञापन---

O Romeo Box Office Day 7: धीमी हुई शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’, 7वें दिन फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन

Movie O Romeo Day 7 Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में 7 दिन बीत रहे हैं. आइए फिल्म के सातवें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

o Romeo
o Romeo

O Romeo Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो को अब बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन हो चले हैं. इन सात दिनों में फिल्म की कमाई में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों के अच्छी कमाई की थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. ओ रोमियो का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है?

ओ रोमियो’ ने सातवें दिन की कितनी कमाई?

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने सातवें दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. हालांकि ये फिल्म का शुरुआती आंकड़ा है. रात में इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है. इसके पहले छठे दिन इस फिल्म ने 3.65 करोड़ कमाए थे. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल कलेक्शन अब 47.15 करोड़ रुपये हो चुका है.

---विज्ञापन---

ओ रोमियो’ के आगे ‘तू या मैं’ की एक ना चली

13 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर रोमांटिक थ्रिलर मूवी ‘तू या मैं’ भी रिलीज हुई थी. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई है. इसका पर डे कलेक्शन लाखों में सिमट जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अभी 5 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.

गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की कहानी है ‘ओ रोमियो’

बात करें फिल्म ओ रोमियो की तो इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. ये फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे’ पर आधारित है. इसमें शाहिद कपूर ने मुंबई के गैगस्टर हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी लीड रोल में हैं.

First published on: Feb 19, 2026 11:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.