Wednesday, 18 February, 2026

---विज्ञापन---

Box Office Report: 5 दिन में शाहिद कपूर की O Romeo ने पार किया ये आकड़ा, जानें कैसा रहा ‘Tu Yaa Main’ का हाल

O Romeo vs Tu Yaa Main Box Office Collection Day 5:शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने 5 दिनों में शानदार कमाई से एक डिसेंट आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, शनाया कपूर की फिल्म 'Tu Yaa Main' का बॉक्स ऑफिस कुछ खास नहीं है.

O Romeo vs Tu Yaa Main Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ पिछले शुक्रवार को वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन फिर सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. इसके बाद मंगलवार को फिर से नंबरों में बदलाव देखे गए. वहीं, शनाया कपूर की फिल्म ‘Tu Yaa Main’ का बॉक्स ऑफिस कुछ खास नहीं रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों रोमांटिक फिल्मों ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘O Romeo’ की 5वें दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ ने 5वें दिन 5.1 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म ने इन 5 दिनों में भारत के अंदर कुल 41.2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म की कमाई में सोमवार से गिरावट देखी जा रही है. वहीं, 5वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 14.6% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.08%, दोपहर के शो में 13.15%, शाम के शो में 14.23% और रात के शो में 23.08% रही.

---विज्ञापन---

‘O Romeo’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा, अगर फिल्म ‘O Romeo’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यहां फिल्म का प्रदर्शन वैसा ही रहा, जैसा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रहा. Sacnilk की ही रिपोर्ट के अनुसार, ‘O Romeo’ ने दुनिया भर में अब तक 51.2 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने 5 दिनों में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

बॉक्स ऑफिस पर कैसा है ‘तू या मैं’ का हाल?

वहीं, दूसरी तरफ आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ ने 5वें दिन 0.12 करोड़ यानी 12 लाख रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 3.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके अलावा, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन टोटल 3.35 करोड़ तक पहुंच गया. फिल्म ‘तू या मैं’ की कमाई का आंकड़ा देख आसानी से समझा जा सकता है कि मूवी का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं है.


First published on: Feb 18, 2026 07:26 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.