Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

Box Office Report: 3 दिनों में शाहिद कपूर की O Romeo ने तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कहां तक पहुंची कमाई

O Romeo Breaks 8 Film Records: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने 3 दिनों में अपनी धुआंधार कमाई से 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

O Romeo Breaks 8 Film Records: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की वैनटाइन डे पर रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ सिनेमाघरों में इन दिनों धूम मचा रही है. आज इस फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं. रिलीज होते ही लोगों के बीच बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने तीन दिनों में 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि इस रोमांटिक फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘O Romeo’ की वीकेंड पर कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस रोमांटिक फिल्म ‘O Romeo’ ने तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. मूवी का ये कलेक्शन दूसरे दिन के मुकाबले थोड़ा कम था, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने भारत में अब तक कुल 30.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है. तीसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 18.96% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.76%, दोपहर के शो में 25.00%, शाम के शो में 23.42% और रात के शो में 18.66% रही.

8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ‘O Romeo’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की है. इस रोमांटिक फिल्म ने 3 दिनों के अंदर दुनियाभर में 40.6 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ‘O Romeo’ ने 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की फिल्में शामिल हैं.

8 फिल्मों से आगे निकली ‘O Romeo’

फिल्म ‘O Romeo’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में जिन 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है, उस लिस्ट में ‘मार्क’ (32.1 करोड़ रुपये), ‘लिटिल हार्ट्स’ (40.17 करोड़ रुपये), ‘मलिक’ (29.51 करोड़ रुपये), ‘सिराई’ (31.65 करोड़ रुपये), ‘धड़क 2’ (32.61 करोड़ रुपये), ‘द ताज स्टोरी’ (25.33 करोड़ रुपये), ‘हक’ (29 करोड़ रुपये) और ‘नारी नारी नाडु मान मुरारी’ (38.65 करोड़ रुपये) शामिल हैं.

First published on: Feb 16, 2026 07:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.