Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kannappa और Maa के बीच कांटे की टक्कर, जानें Box Office पर किसका पलड़ा भारी?

Kannappa and Maa Box Office Collection Day 3: 'कन्नप्पा' और 'मां' सिनेमाघरों में छाई हुई हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कलेक्शन के मामले में किस मूवी का पलड़ा ज्यादा भारी है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Kannappa and Maa Box Office Collection Day 3: साउथ मूवी और बॉलीवुड मूवी के बीच इन दिनों सिनेमाघरों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। थिएटर्स में काजोल और विष्णु मांचू की फिल्में कमाल कर रही हैं। काजोल की ‘मां’ मूवी का जब से मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस के बीच इस मूवी को लेकर हलचल बढ़ गई थी। ऑडियंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। वहीं विष्णु मांचू की इस मूवी का भी फैंस को इंतजार था। रिलीज होते ही ‘कन्नप्पा’ को ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है। आइए आपको भी बताते हैं बॉक्स ऑफिस पर किस मूवी का पलड़ा ज्यादा भारी है?

यह भी पढ़ें: भारत में बैन के बावजूद Sardaar Ji 3 ने तोड़े रिकॉर्ड्स, पाकिस्तान में काटा बवाल

---विज्ञापन---

‘मां’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार काजोल की फिल्म ‘मां’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 31.17% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 10.71%, दोपहर के शो 35.57%, शाम के शो 46.68% और रात के शो 31.71% रहे। मूवी ने अब तक 17.40 करोड़ की कमाई कर ली है।

---विज्ञापन---

‘कन्नप्पा’ का अब तक का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर साउथ मूवी ‘कन्नप्पा’ की बात करें तो तीसरे दिन विष्णु मांचू की मूवी ने 7.25 करोड़ की धांसू कमाई की। इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 24.11% रही। सुबह के शो 16.15%, दोपहर के शो 36.11%, शाम के शो 22.22% और रात के शो 21.97% रहे। इस मूवी ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 23.75 करोड़ की कमाई की है। ये आंकड़ा काजोल की ‘मां’ से कहीं ज्यादा है।

---विज्ञापन---

फैंस को पसंद आ रही दोनों मूवीज

दोनों ही मूवीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ‘मां’ में काजोल की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है। फैंस के दिल को उनका ये रूद्र अवतार काफी भा रहा है। लंबे टाइम के बाद काजोल की स्क्रीन पर दमदार एंट्री से उनके फैंस खुश हैं। वहीं विष्णु मांचू की मूवी में अक्षय कुमार, प्रभास और मोहन बाबू के कैमियो की भी खूब तारीफ हो रही है। विष्णु मांचू ने भी ‘कन्नप्पा’ में बेहतरीन काम किया है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की ‘किंग’ में दिखेंगे अभिषेक बच्चन, अमिताभ ने बेटे के लिखा ट्वीट

---विज्ञापन---
First published on: Jun 30, 2025 06:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola