Housefull 5 का नहीं चल पाया जादू, 5वें दिन भी कमाई में भारी गिरावट, Thug Life का कैसा हाल?
Photo Credit- Instagram
Housefull 5 and Thug Life Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' पहले वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद अब अपना जादू नहीं चला पा रही है। मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कमाई का ग्राफ नीचे जाता दिखा। हालांकि ये मल्टीस्टारर मूवी 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना चुकी है। वहीं दूसरी ओर कमल हासन की 'ठग लाइफ' तो अपने बजट का आधा कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। तो चलिए दोनों मूवीज के कलेक्शन के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Fukra Insaan के भाई ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, चंद मिनटों में वायरल हुईं वेडिंग फोटोज
'हाउसफुल 5' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'हाउसफुल 5' ने पांचवें दिन 10.75 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.66% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 9.34%, दोपहर के शो 20.50%, शाम के शो 22.65% और रात के शो 30.14% दर्ज किए गए। वहीं मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर 111.25 करोड़ की कमाई कर ली है।
'ठग लाइफ' की अब तक की कमाई कितनी?
वहीं दूसरी ओर कमल हासल की 'ठग लाइफ' अभी भी रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है। मूवी ने छठे दिन 1.75 करोड़ की कमाई की। इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 17.01% रही। सुबह के शो 14.72%, दोपहर के शो 18.79%, शाम के शो 16.42% और रात के शो 18.09% रहे। मूवी की अब तक की कमाई की बात करें तो ये अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। मूवी ने अभी तक 40.95 करोड़ की कमाई की है।
मूवीज की कास्ट
'हाउसफुल 5' की कास्ट की बात की जाए तो अक्षय कुमार के साथ इसमें तकरीबन 20 कलाकार शामिल हैं। इनमें जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, निकितिन धीर और नाना पाटेकर जैसे स्टार्स शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर 'ठग लाइफ' में कमल हासन के साथ त्रिशा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आई हैं।
यह भी पढ़ें: 6 महीने बाद देवोलिना भट्टाचार्जी ने दिखाया बेटे का चेहरा, अन्नप्राशन संस्कार की तस्वीरें वायरल
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.