Dhurandhar 2 vs Dacoit Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज हुए आज 4 हफ्ते बीत गए हैं. लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई में किसी तरह की कोई कमी नहीं देखी गई हैं. इस फिल्म की कमाई ‘राजधानी ट्रेन’ की तरह आगे ही बढ़ती जा रही है. वहीं, मृणाल ठाकुर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डकैत’ को रिलीज हुए आज 3 दिन हो गए हैं. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर तो कोई खास कमाल नहीं किया, लेकिन इसके बाद भी पिछले 3 दिनों में ठीक-ठाक कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं कि इन दिनों फिल्मों ने आखिर अब तक कुल कितना कलेक्शन किया है.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तगड़ी कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर रणवीर सिंह और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 25वें दिन 14.75 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने 4 हफ्तों के अंदर भारत में कुल 1083.67 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. 25वें दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 14.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.09 करोड़ रुपये, मलयालम में 0.01 करोड़ रुपये, तमिल में 0.15 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.25 करोड़ रुपये फिल्म का कलेक्शन रहा. वहीं, 25वें दिन इसकी टोटल ऑक्यूपेंसी 25.1% रही. वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने दुनियाभर में अब तक 1712.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
फिल्म ‘डकैत’ का टोटल कलेक्शन
वहीं, दूसरी तरफ अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने तीसरे दिन 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो फिल्म के पहले दो दिनों की कमाई के बराबर है. अपने पहले वीकेंड में फिल्म ने भारत में कुल 19.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. तीसरे दिन फिल्म ने तेलुगु भाषा में 4.80 करोड़ रुपये और हिन्दी भाषा में 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, तीसरे दिन इसकी टोटल ऑक्यूपेंसी 14.0% थी. इसके अलावा, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 34.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.