---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: ‘धुरंधर 2’ की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, मंडे टेस्ट में फिल्म ने मारी बाजी, जानें कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन हो चले हैं. रिलीज होते ही इस फिल्म ने 24 घंटे में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. पांचवें दिन भी इसने शानदार कलेक्शन किया.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई ने हर कसी को हैरान कर दिया. पहले 24 घंटे में 100 करोड़, तीन दिन में 500 करोड़ और अब 700 करोड़, इसकी रफ़्तार रुकने का नाम ही नहीं ले रही. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इंडियन सिनेमा में एक नया इतिहास रच रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 5 दिन बीत चले हैं. मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने 100 पर्सेंट कमाई की है. अपने पहले सोमवार को अक्सर फिल्म खास कमाल नहीं कर पाती, लेकिन धुरंधर 2 का क्रेज ही अलग है.

पांचवें दिन 500 करोड़ पार हुई ‘धुरंधर 2’

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सोमवार 23 मार्च को रात 10 बजे तक लगभग ₹65.00 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अभी 519.12 करोड़ करोड़ रुपये है. ये आंकड़े रात 10 बजे तक के हैं, अभी इसमें बदलाव हो सकते हैं. हालांकि अब ये साफ हो गया है कि फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पांच सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अब इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपये हो गया है

---विज्ञापन---

First published on: Mar 23, 2026 10:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.