---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आंधी बरकरार, 11वें दिन फिल्म ने की तूफानी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' रुकने का नाम नहीं ले रही. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हर दिन कमाई का एक नया रिकॉर्ड बना रही है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ लगातार तूफानी कमाई कर रही है. रिलीज के पहले दिन से ही ये स्पाई थ्रिलर फिल्म एक नया इतिहास रच रही है. पूरे देशभर में इस फिल्म की चर्चा हो रही हैं. कमाई के मामले में ये फिल्म हर एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. वीकेंड पर धुआंधार कमाई के साथ ही फिल्म वीक डेज में भी कमाल करती नजर आ रही हैं. इंडिया में फिल्म ने महज 11 दिन में 800 करोड़ की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं मजह 7 दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे. आज इस फिल्म का 11वां दिन है और फिल्म का क्रेज पहले दिन जितना ही दिख रहा है. आइए जानते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने अपने रिलीज के 11वें दिन कितनी कमाई की है.

भारत में 800 करोड़ पार हुई ‘धुरंधर 2’

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने न केवल ओपनिंग वीकेंड में धमाका किया, बल्कि वर्किंग डेज में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. इसकी कमाई में लगातार इजाफा होता दिख रहा है. रिलीज के 24 घंटे में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म की कहानी और किरदारों को लगातार सराहा जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी धुंआधार कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है. बात करें धुरंधर 2: द रिवेंज के 11वें दिन की कमाई के बारे में तो, sacnilk के मुताबिक अबतक फिल्म ने ₹54.76 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹995.05 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹833.53 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी है.

---विज्ञापन---

दुनियाभर में बजा ‘धुरंधर 2’ का डंका

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर 2 ने 7 दिनों में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं 10 दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ ने ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ को बहुत पीछे छोड़ दिया है. शाहरुख की ‘पठान’ ने वर्ल्डवाइड 1055 करोड़ और जवान ने वर्ल्डवाइड 1163.62 करोड़ कमाए थे. वहीं, ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 1042 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

फिल्म के बारे में

फिल्म की बात करें ‘धुरंधर 2’ साल 2025 की ब्लॉकबस्टर धुरंधर का सीक्वल है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा में संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन, गौरव गेरा लीड रोल में हैं. देशभर में ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है.

First published on: Mar 29, 2026 07:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.