Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 vs Dacoit Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ के आगे पहले दिन ही फुस्स हुई ‘डकैत’, कर पाई बस इतनी ही कमाई

Dhurandhar 2 vs Dacoit Box Office Report: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' रिलीज हो गई, लेकिन इसके बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है.

Dhurandhar 2 vs Dacoit Box Office Report: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज हुए आज 23 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई में किसी तरह की कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही है. इसी बीच साउथ स्टार अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई. इस फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन फिर ये फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ के 23वें दिन की कमाई के आगे फुस्स साबित हो गई. चलिए आपको बताते हैं कि इन फिल्मों ने आखिर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की शानदार कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 23वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को 6.70 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,055.12 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. 23वें दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 6.50 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.04 करोड़ रुपये, मलयालम में 0.01 करोड़ रुपये, तमिल में 0.80 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 13.2% रही.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘डकैत’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ साउथ स्टार अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने पहले दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा में की, जो 5.60 करोड़ रुपये है. वहीं, हिंदी भाषा में इसने सिर्फ 0.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले इसकी टोटल ऑक्यूपेंसी 26.4% थी.

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इस मामले में तो इन दोनों फिल्मों का आपस में कोई मुकाबला नहीं है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, आदित्य धर की इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 1,671.26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13.57 करोड़ रुपये हैं.

First published on: Apr 11, 2026 07:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.