Monday, 23 February, 2026

---विज्ञापन---

Border 2 Collection Day 31: महीनेबाद भी दहाड़ रही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, 31वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Border 2 Collection Day 31: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 को अब बॉक्स ऑफिस पर महीने हो चले हैं. इसके बावजूद भी इसकी शानदार कमाई जारी है.

Border 2 Collection Day 31

Border 2 Box Office Collection Day 31: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ एक महीने से सिनेमाघरों में लगी हुई है. सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर इस वॉर ड्रामा मूवी की शानदार कहानी ने हर किसी का दिल जीता और धुआंधार कमाई की. अपने रिलीज के पहले महीने फिल्म ने शानदार कमाई की. इसकी स्टारकास्ट और कहानी को खूब सराहा गया. आइए जानते हैं कि फिल्म ने 31वें दिन कितनी कमाई की है.

बॉर्डर 2 ने 31वें दिन की शानदार कमाई

23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार ओपनिंग करते हुए मात्र तीन दिन में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 125 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.

---विज्ञापन---

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 31वें दिन बॉर्डर 2 ने अनुमानित 70 लाख की कमाई की है, जो बीते शनिवार की तुलना में ज्यादा है. बीते शनिवार को फिल्म ने 55 लाख की कमाई की थी. इस तरह फिल्म की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कमाई 325.90 करोड़ रुपये हो गई है. इसके साथ ही बॉर्डर 2 इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है. फिल्म में सनी देओल का दमदार अंदाज दर्शकों का काफी पसंद आया और यही कारण है कि ‘बॉर्डर 2’ हिट साबित हुई.

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘बॉर्डर 2’

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’, इसी 23 जनवरी को रिलीज हुई हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन किया है. इसका बजट लगभग 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और परमवीर चीमा जैसे शानदार कलाकार लीड रोल में हैं. बॉर्डर 2 की ओटीटी रिलीज के बारे में बात करें तो इस वॉर ड्रामा फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि, अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट का एलान होना बाकी है.

First published on: Feb 22, 2026 11:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.