Thursday, 26 February, 2026

---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Day 34: नहीं रुक रही ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार, 34वें दिन भी शानदार कमाई

Border 2 Box Office Day 34: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 अपने रिलीज के महीनेबाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इन दिनों फिल्म हाल ही में रिलीज हुई नई फिल्मों को भी टक्कर देते नजर आ रही है.

Border 2 Box Office

Border 2 Box Office Day 34: सनी देओल स्टारर वॉर-ड्राम फिल्म बॉर्डर 2 अपने रिलीज से ही सिनेमाघरों में बेहद पसंद की जा रही है. महीनेबाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. इस बीच अस्सी, दो दीवाने सहर में शाहिद कपूर की ओ रोमियो सहित कई नई फिल्में आईं, लेकीन लेकिन बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर दम लगाकर डटी हुई है. आइए आज फिल्म के 34वें दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लेद रोल में हैं. अपने रिलीज के वक्त से ही ये फिल्म जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. इसकी स्टारकास्ट और कहानी को खूब सराहा गया. ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने की वजह से इसे खास फायदा मिला और ये फिल्म सुपरहिट साबित हो गई.

---विज्ञापन---

34वें दिन की कमाई

कलेक्शन की बात करें तो बॉर्डर 2 ने रिलीज के पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए थे. दूसरे वीक में इसने 70.15 करोड़, तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ और चौथे वीक में 6.6 करोड़ कमाए. अब फिल्म अपने पांचवें हफ्ते में एंट्री कर चुकी हैं और अब भी शानदार कमाई करते नजर आ रही है. अपने रिलीज के 33वें दिन इसने 30 लाख रुपये कमाए. वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 की 34वें दिन की कमाई 17 लाख की कमाई की है. ऐसे में इसकी कमाई अब 326.67 करोड़ रुपये हो गई है.

फिल्म के बारे में

बॉर्डर 2 साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर की रीमेक है. इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह लीड रोल में हैं.

First published on: Feb 26, 2026 06:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.