Border 2 Box Office Collection Day 20: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन हो चले हैं. इन बीस दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. इस वॉर ड्रामा फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 460 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मोना सिंह लीड रोल में हैं.
23 जनवरी को रिलीज से फिल्म को लंबे वीकेंड का फायदा मिला. गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों ने फिल्म पर खूब प्यार बरसाया और बॉर्डर 2 ने मात्र तीन दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन लगातार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी रही. भारत में नेट कलेक्शन अब लगभग 316 करोड़ रुपये हो चुका है.
20वें दिन की कमाई
दो हफ्ते अच्छी कमाई के बाद ‘बॉर्डर 2’ काफी धीमी पड़ गई. बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 19 दिनों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और अनुमानित ₹ 314.25 करोड़ की भारतीय नेट कमाई की. वहीं 20वें दिन यानी 11 फरवरी को फिल्म ने रात 10 बजे तक अनुमानित 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का बजट करीब 275 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में अबतक इसने अच्छा-खासा बिजनेस किया है.
1971 की लड़ाई पर आधारित है फिल्म
फिल्म की बात करें, तो बॉर्डर 2 साल 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की रीमेक हैं. इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट खूब पसंद की जा रही है. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना, एयर फोर्स और नेवी की बहादुरी दिखाई गई है.