Thursday, 5 February, 2026

---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Collection Day 13: दूसरे हफ्ते तेजी से गिरी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई, 13वें दिन हुई बस इतनी कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 13: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपने पहले हफ्ते शानदार कमाई की, लेकिन अब फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है. 4 फरवरी, अपने रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने इतने करोड़ कमाए.

Border 2 Box Office Collection Day 13

Border 2 Box Office Collection Day 13: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ शुरुआती दिनों में दर्शकों को खूब पसंद आई. मात्र तीन दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं दूसरे हफ्ते इसकी कमाई में तेजी से गिरावट नजर आ रही है. सोमवार और मंगलवार को फिल्म 7 करोड़ रुपये से भी कम की कमाई कर पाई. बुधवार, 4 फरवरी को भी इसका यही हाल रहा. आइए फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

13वें दिन की कमाई

बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 12 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और अनुमानित ₹ 286.75 करोड़ की भारतीय नेट कमाई की. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने रिलीज के 13वें दिन बुधवार रात 10 बजे तक लगभग 4.00 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, ये आंकड़े फिलहाल शुरुआती हैं और फाइनल कलेक्शन में थोड़ा बदलाव हो सकता है. इस तरह फिल्म की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 290.75 करोड़ रुपये हो गया.

500 करोड़ की राह मुश्किल

शुरुआती दिनों में बॉर्डर ने शानदार कमाई की. अपने रिलीज के 10 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी. हालांकि, इसके मौजूदा आंकड़े देखकर अब ऐसा लग रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ के लिए 500 करोड़ क्लब में एंट्री काफी कठिन होने वाली है.

फिल्म की बात करें तो अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसकी कहानी और स्टारकास्ट दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. ये फिल्म साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं.

First published on: Feb 04, 2026 10:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.