---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन Border 2 ने कर डाली करोड़ों की कमाई, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म 'Border 2' ने शानदार कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी शुरुआत की है.

Border 2 Box Office Collection Day 1
Border 2 Box Office Collection Day 1

Border 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Border 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है. फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक ने फैंस के बीच मूवी को लेकर जो बज पैदा किया था. उसका परिणाम हमें फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन में देखने को मिला. फिल्म ने शानदार कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी शुरुआत की है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘Border 2’ ने पहले दिन आखिर कितनी कमाई की?

‘Border 2’ ने की जबरदस्त ओपनिंग

Sacnilk.com की रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक जबरदस्त ओपनिंग कर ली है. पहले दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 32.10% रही. वहीं शोज की बात करें तो ये आंकड़ा सुबह के शो में 19.46%, दोपहर के शो में 26.33%, शाम के शो में 34.55% और रात के शो में 48.06% रहा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 रिलीज होते ही साउथ सुपरस्टार्स को टक्कर देने निकले Sunny Deol, फैंस ने किया कुछ ऐसा, खुला रह गया देखने वालों का मुंह

‘Border 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा फिल्म ‘Border 2’ ने वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की है. कई देशों में बैन होने के बाद भी ‘Border 2’ ने दुनियाभर में पहले दिन 35.50 करोड़ की कमाई की है. मेकर्स से लेकर फैंस तक को उम्मीद है कि ये ‘Border 2’ इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म होगी. जिसकी शुरुआत आज हो गई है.

फिल्म की स्टारकास्ट

वहीं, अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो ‘Border 2’ में सनी देओल के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन लीड रोल में हैं. वहीं उनके साथ एक्ट्रेस मोना सिंह, सोनम बावजा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम किरदार में हैं. फिल्म ‘Border 2’ साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘Border’ का पार्ट 2 है.

First published on: Jan 24, 2026 07:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.