Bhool Chuk Maaf का दूसरे वीकेंड भी दबदबा बरकरार, Rajkumar Rao की मूवी के कलेक्शन में मोटा इजाफा
P.C- IMDb
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी की कमाई में दूसरे वीकेंड भी मोटा इजाफा हुआ। ऑडियंस इस मूवी पर काफी प्यार लूटा रही है। पहले दिन धमाकेदार कमाई करने के बाद भी ये मूवी अभी भी नोट छाप रही है। वहीं मूवी में वामिका गब्बी और राजकुमार राव की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अभी तक कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 9 फिल्में, टॉप 10 में 1 वेब सीरीज बना पाई जगह
मूवी ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट 10वें दिन मूवी ने 6.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.86% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 9.02%, दोपहर के शो 27.80%, शाम के शो 31.65% और रात के शो 18.95% रहे। मूवी के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो राजकुमार राव की मूवी ने अब तक 58.85 करोड़ की मोटी कमाई की है।
मूवी की कास्ट
वहीं दूसरी ओर पहले दिन मूवी ने 7 करोड़ का बिजनेस किया था। पहले वीकेंड पर मूवी ने 21 करोड़ का धांसू बिजनेस कर सबको चौंका दिया था। वहीं मूवी में पहली बार वामिका गब्बी और राजकुमार राव की जोड़ी ऑडियंस को देखने को मिली। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वामिका और राजकुमार के साथ-साथ मूवी में संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, सीमा पाहवा और इश्तियाक खान मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
रिलीज से पहले हुआ था विवाद
रिलीज से पहले ही मूवी विवादों में छाई रही। पहले इसे 9 मई को रिलीज किया जाना था। लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन करके इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया था। वहीं INOX और PVR थिएटर मालिकों ने इस पर आपत्ति जताते हुए मेकर्स पर केस कर दिया था। उनका मानना था कि इससे काफी नुकसान हुआ है। कोर्ट में केस चलने के बाद फाइनली इसे थिएटर में रिलीज किया गया। वहीं अब फैंस को मूवी काफी पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें: 44 साल की उम्र में पापा बने ‘कहानी’ एक्टर, शादी के 2 साल बाद घर आया नन्हा मेहमान
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.