---विज्ञापन---

मंडे टेस्ट में ‘एनिमल’ ने मचाया कोहराम, चौथे दिन भी दबदबा बरकरार, कमाई हुई छप्पर फाड़

Animal Day 4 Box Office Collection: लाखों हसीनाओं के दिलों की धड़कन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के रोमांटिक रोल्स तो फैंस का दिल जीतते ही हैं, लेकिन इस बार तो एक्टर के वहशीपन ने गदर मचा दिया है। फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का जब से ट्रेलर सामने आया था, तभी से एक बज देखा जा रहा […]

Ranjeet Ranjan On Animal
Ranjeet Ranjan On Animal

Animal Day 4 Box Office Collection: लाखों हसीनाओं के दिलों की धड़कन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के रोमांटिक रोल्स तो फैंस का दिल जीतते ही हैं, लेकिन इस बार तो एक्टर के वहशीपन ने गदर मचा दिया है। फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का जब से ट्रेलर सामने आया था, तभी से एक बज देखा जा रहा था। जब फिल्म ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी तो थिएटर्स के सामने लाइन लग गई। वहीं बॉबी देओल (Bobby Deol) ने विलेन बन फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। हर किसी को एक्टर की एक्टिंग में दम दिखाई दिया है। अब फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं, ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने Zaheer Iqbal संग शादी कर ली ? दोनों को देख फैंस को हुआ शादीशुदा होने का शक!

चौथे दिन किया इतना कारोबार (Animal Day 4 Box Office Collection)

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा काटा हुआ है, कि कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं बॉबी देओल के डूबते करियर को भी न सिर्फ सहारा दिया है, बल्कि एक नई पहचान दी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने पहले मंडे को 33.12 करोड़ रुपए की धुआंधार कमाई की है।

टोटल कलेक्शन

Day 1-  63.8 करोड़
Day 2- 66.27 करोड़
Day 3- 71.46 करोड़
Day 4- 35.64

टॉप 5 फिल्में जिन्होंने 3 दिन में मारी 200 करोड़ के क्लब में एंट्री

1. एनिमल- 3 दिन
2. जवान- 3 दिन
3. पठान- 4 दिन
4. टाइगर 3 – 6 दिन
5. संजू बाबा- 7 दिन

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर ने अर्जुन सिंह का किरदार निभाया है। वहीं अनिल कपूर मूवी में बलबीर सिंह बने हैं जो अर्जुन के पिता हैं। ये बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप की अनोखी कहानी है। वहीं बात रश्मिका मंदाना की करें तो उनकी रणबीर संग केमेस्ट्री कमाल की है। इसके अलावा बॉबी देओल ने तो विलेन के रूप में ऐसा हाहाकार मचाया है कि कहीं न कहीं रणबीर के रोल को दबा दिया है।

बॉबी देओल के रोल ने लूटी वाहवाही   (Animal Day 4 Box Office Collection)

फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं, लेकिन बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है। ऐसे में फैंस का कहना है कि, बॉबी ने अपनी धांसू एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है। दर्शकों की ओर से बॉबी को खूब प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि हाल ही में एक्टर पैप्स के सामने इमोशनल हो गए और अपने चाहने वालों का धन्यवाद अदा किया।

First published on: Dec 05, 2023 08:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.