---विज्ञापन---

‘पठान’ ‘टाइगर 3’ से आगे निकला ‘एनिमल’, ओपनिंग डे पर ही दिखा रणबीर कपूर की हैवानियत पर फैंस फिदा

Animal Day 1 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की की मच-अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब से इसका ट्रेलर देखा फैंस की उत्सुकता बढ़ गई। अब सभी का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि फिल्म ने 1 दिसंबर को […]

Animal, Day 5 Box Office Collection, Ranbir Kapoor, Bobby Deol

Animal Day 1 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की की मच-अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब से इसका ट्रेलर देखा फैंस की उत्सुकता बढ़ गई। अब सभी का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि फिल्म ने 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर धांसू एंट्री मारी है। रणबीर को गैंगस्टर अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे। ‘एनिमल’ की स्टारकास्ट से लेकर कहानी सब कुछ हॉट टॉपिक बना हुआ था। मूवी में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर हैं, वहीं विलेन के किरदार में बॉबी देओल ने चार चांद लगा दिए हैं।

सिनेमाघरों पर फिल्म को रिलीज हुए 1 दिन बीत चुका है, तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं कि मूवी ने ओपनिंग डे पर क्या कमाई की है।

यह भी पढ़ें: ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस देख खड़े हुए Goosebumps, यूजर्स बोले- ‘मास्टर पीस…’

 ‘एनिमल’ ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई  (Animal Day 1 Box Office Collection)

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और विलेन वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों पर ऐसी एंट्री मारी की बॉक्स ऑफिस ही थर्रा उठा।

जी हां, अगर ये कहें कि ये मूवी रणबीर की पहली सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म है तो गलत न होगा।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनिमल’ पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 60 करोड़ रुपये का ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

क्या है कहानी?

फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर ने अर्जुन सिंह का किरदार निभाया है। वहीं अनिल कपूर मूवी में बलबीर सिंह बने हैं जो अर्जुन के पिता हैं। ये फिल्म एक पिता और बेटे के प्यार की कहानी है, जो आपकी आत्मा को झकझोर कर रख देगी।

फिल्म को मिला है ‘ए’ सर्टिफिकेट   (Animal Day 1 Box Office Collection)

कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर फैंस में बज था। मूवी में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने अहम रोल प्ले किया है। आपको बता दें कि, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने एनिमल को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है और इसका रन टाइम 3 घंटे 35 मिनट है।

‘सैम बहादुर’ से हुई है ‘एनिमल’ क्लैश

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने भी 1 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में एंट्री मारी है। ऐसे में दोनों बड़े स्टार्स की फिल्म एक दूसरे से क्लैश हो गई हैं। लेकिन रणबीर कपूर का जलवा देखकर लग रहा है कि विक्की की फिल्म का कोई असर नहीं पड़ा। तभी तो मूवी ने पहले दिन ही बंपर कमाई की है।

‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ को पछाड़ा    (Animal Day 1 Box Office Collection)

हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर एंट्री की थी। फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो वो सिर्फ 44 करोड़ रही।

वहीं जनवरी में रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘पठान’ अपने ने पहले दिन 57 करोड़ कमाई की थी। ऐसे में दोनों खानों की फिल्म को पछाड़ते हुए रणबीर कपूर की एनिमल की रफ्तार तेज रही है। आगे आने वाले दिनों में कमाई के बढ़ने के आसार हैं।

First published on: Dec 02, 2023 07:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.