रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से सुर्खियों में आईं पोलिश एक्ट्रेस नतालिया जानोशेक (Natalia Janoszek) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है, कि नतालिया ने सिंगर दानिश अल्फाज (Danish Alfaaz) से गुपचुप शादी कर ली है. हालांकि, इस खबर पर अभी तक दोनों में से किसी ने भी ऑफीशियरल बयान नहीं दिया है, लेकिन वीडियो और तस्वीरों ने फैंस के बीच हलचल जरूर बढ़ा दी है.
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नतालिया और दानिश एक साथ नजर आ रहे हैं. इस क्लिप में नतालिया खुशी से दानिश को अपना पति बताती हुई, दिखाई दे रही हैं. वीडियो में दोनों को बधाई दी जाती है, जिस पर वे मुस्कुराते हुए थैंक यू कहते हैं. इस दौरान नतालिया व्हाइट कलर की लेस वाली वेडिंग ड्रेस में नजर आती हैं, और सिर पर घूंघट भी डाला हुआ है. वहीं दानिश सफेद पिनस्ट्राइप सूट में दिखाई देते हैं. इसी लुक को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं, कि शायद दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है.
बहन ने पोस्ट कीं तस्वीरें, फिर कर दीं डिलीट
मामले को और हवा तब मिली जब दानिश की बहन ने कथित तौर पर इस शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. हालांकि, कुछ ही समय बाद ये तस्वीरें डिलीट भी कर दी गईं. तस्वीरें हटाए जाने के बाद फैंस के बीच सवाल और बढ़ गए हैं. लोग ये जानने को उत्सुक हैं, कि क्या सच में नतालिया और दानिश ने शादी कर ली है, या फिर ये किसी प्रोजेक्ट या शूट का हिस्सा है.
कौन हैं दानिश अल्फाज?
दानिश अल्फाज एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं. जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के खतौली के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से मुंबई में काम कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. दानिश ने ‘कोई शहरी बाबू 2.0’, ‘तोहफा’, ‘जीने की तमन्ना’, ‘मुबारक हो’, ‘कातिलाना’ और ‘मैं तेरे इश्क में 2.0’ जैसे कई सॉन्ग्स गाए, और कंपोज किए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है.
मृदुल तिवारी संग भी जुड़ा था नाम
‘बिग बॉस’ के दौरान नतालिया की केमिस्ट्री यूट्यूबर मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) के साथ भी काफी चर्चा में रही थी. शो के दौरान दोनों की दोस्ती को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. यही वजह थी, कि शो के बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रहीं. यहां तक कि मृदुल ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था, कि उन्हें नतालिया पसंद हैं. इस पर नतालिया ने भी मुस्कुराते हुए थैंक यू जान कहकर रिएक्शन दिया था.
अभी भी सस्पेंस बरकरार
फिलहाल, नतालिया और दानिश की कथित शादी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक बयान नहीं देता, तब तक ये खबर सिर्फ वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तक ही सीमित है. हालांकि, फैंस को अब इस मामले पर दोनों के रिएक्शन का इंतजार है.