---विज्ञापन---

Anushka Sharma कहां है सर? लंदन से अकेले लौटे Virat Kohli से फैंस पूछ रहे सवाल

Where is Anushka Sharma:अनुष्का शर्मा और बेटे-बेटी के बिना ही विराट कोहली अकेले ही भारत लौट आए हैं, उन्हें देखकर फैंस कई सवाल कर रहे हैं।

ANUSHKA SHARMA VIRAT KOHLI
ANUSHKA SHARMA VIRAT KOHLI

Where is Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli)दो महीने बाद भारत लौट आए हैं। कपल ने 15 फरवरी को बेटे का वेलकम किया है और कपल ने पांच दिन बाद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था। बेटे के जन्म के बाद अब एक्ट्रेस को बच्चों के साथ लंदन में अकेले छोड़ भारत आ गए हैं। क्रिकेटर का एयरपोर्ट से वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस तमाम सवाल पूछ रहे हैं।

भारत लौटे विराट कोहली (Where is Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli)मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रेट में से एक हैं और उनके फैंस काफी समय से उनसे जुड़ी खबरों के इंतजार कर रहे हैं। विराट कोहली का एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट से निकलते हुए बाहर आ रहे हैं। इस दौरान वो अकेले थे, ना तो उनके साथ अनुष्का शर्मा, वामिका और अकाय में से कोई भी नहीं था।

फैंस पूछ रहे हैं सवाल

विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को ना देख उनके फैंस के मन में कई सवाल उठ गए हैं और वो एक्ट्रेस और बच्चों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘भाभी कहां है?’ तो किसी ने कहा, ‘अनुष्का शर्मा कहां है सर?’ इस तरह के सवाल फैंस सोशल मीडिया पर क्रिकेटर से पूछ रहे हैं।

फैंस को मिला सरप्राइज

विराट के फैंस उनको आईपीएल में खेलते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में 17 मार्च की सुबह अचानक क्रिकेटर को देखकर उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल गया है। हालांकि अभी अनुष्का शर्मा के फैंस उनके भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस के बच्चों के साथ इंडिया आने की कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Suhana Khan का नहाते हुए वीडियो इंस्टा पर वायरल! बाथटब में बैठ एक्ट्रेस ने दिए क्यूट पोज

First published on: Mar 17, 2024 05:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.