Vijay Rashmika Ad Video: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी और प्रोफेशनल लाइफ, दोनों वजहों से सुर्खियों में हैं. 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में बेहद प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेने के बाद, अब इस कपल ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने इंटरनेट हिला दिया.
शादी के बाद पहला बड़ा धमाका
शादी के तुरंत बाद विजय और रश्मिका का एक ऐड वीडियो सामने आया, जिसने महज 48 घंटे में 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया. ये वीडियो कपल की रियल और रील लाइफ के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री को दिखाता है, जिसे फैंस ने हाथों-हाथ लिया.
‘मेड फॉर ईच अदर’ बना हिट
ये वीडियो मशहूर वेडिंग फैशन ब्रांड मान्यवर मोहे के लेटेस्ट कैंपेन ‘मेड फॉर ईच अदर’ का हिस्सा है. इस कैंपेन के लिए विजय और रश्मिका को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. विज्ञापन को एक वेडिंग-थीम वाली म्यूजिकल फिल्म की तरह पेश किया गया है, जिसमें मॉडर्न रिश्तों की नोक-झोंक, ह्यूमर और इमोशन को बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है.
कहानी जो दिल को छू गई
ऐड की कहानी छोटी सी असहमति से शुरू होती है, और धीरे-धीरे इमोशनल समझ और प्यार में बदल जाती है. यही वजह है, कि दर्शक खुद को इससे जोड़ पा रहे हैं. रश्मिका ने वीडियो शेयर करते हुए, लिखा था, कि शूटिंग के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा मजा आया, क्योंकि सेट पर सिर्फ वही दोनों थे, और पूरी तरह अपने नेचुरल अंदाज में मस्ती कर रहे थे.
हैदराबाद रिसेप्शन बना स्टार्स इवेंट
4 मार्च की शाम हैदराबाद में आयोजित ग्रैंड रिसेप्शन में साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए. प्राइवेट शादी के बाद ये रिसेप्शन ‘विरोश’ सेलिब्रेशन का सबसे बड़ा मौका बना.
फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन्स
शादी, रिसेप्शन और अब सुपरहिट ऐड वीडियो… विजय और रश्मिका की जोड़ी इस वक्त एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की सबसे चर्चित जोड़ी बन चुकी है. फैंस का मानना है, कि ऑनस्क्रीन ही नहीं, ऑफस्क्रीन भी ये कपल सच में ‘मेड फॉर ईच अदर’ है.