---विज्ञापन---

शादी के 3 साल बाद पापा बनने वाले हैं एक्टर, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज!

Varun Dhawan Announced Natasha Dalal Pregnancy: बॉलीवुड के फेमस एक्टर वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा दलाल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

Varun Dhawan Announced Natasha Dalal Pregnancy
Varun Dhawan Announced Natasha Dalal Pregnancy

Varun Dhawan Announced Natasha Dalal Pregnancy: ऋषा चड्ढा और यामी गौतम के बाद अब बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) पापा बनने वाले हैं। एक्टर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है और इस गुड न्यूज को एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। वरुण धवन और नताशा दलाल (Natasha Dalal) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और इस न्यूज से उनके फैंस बहुत खुश हैं।

पापा बनने वाले हैं वरुण (Varun Dhawan Announced Natasha Dalal Pregnancy)

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें घुटने के बल बैठे हुए हैं और अपनी वाइफ नताशा के बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इस दिल छू लेने वाली फोटो के साथ कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। इस फोटो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ‘हम गर्भवती हैं…आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।’

फैंस दे रहे बधाई (Varun Dhawan Announced Natasha Dalal Pregnancy)

वरुण धवन (Varun Dhawan) की इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स का बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया है। सोनम कपूर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘ओह माई गॉड इतना प्यारा’, भूमि पेडनेकर ने एक्टर की पोस्ट पर लिखा, ‘बधाई हो’, अर्जुन कपूर ने कमेंट में लिखा, ‘डैडी और मम्मी नंबर 1’। इनके अलावा मलाइका अरोड़ा , मौनी रॉय, जारा खान जैसे सेलेब्स ने कपल को बधाई दी है। फैंस भी लगातार कमेंट बॉक्स में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम Nishant Malkani का हुआ ब्रेकअप!

तीन साल बाद सुनाई गुड न्यूज

गौरतलब है कि वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी के तीन साल बाद कपल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वरुण ने 24 जनवरी 2021 को अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा से शादी रचाई थी। वैसे तो पिछले काफी टाइन से वरुण के पापा बनने की खबरें सामने आ रही थीं। मगर अब कपल ने खुद पोस्ट शेयर करके अपने पैरेंट्स बनने की खबर पर मुहर लगा दी है।

 

First published on: Feb 18, 2024 06:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.