Tuesday, 17 February, 2026

---विज्ञापन---

The Kerala Story 2 Trailer: धर्म परिवर्तन की काली सच्चाई बयां करती ‘द केरल स्टोरी 2’, रिलीज हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर

विपुल शाह द्वारा निर्मित द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह साल 2023 की द केरल स्टोरी की सीक्वल फिल्म है. ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

The Kerala Stroy 2 Trailer
The Kerala Stroy 2 Trailer

The Kerala Story 2: विपुल शाह की प्रोड्यूस और उनके बैनर सनशाइन पिक्चर्स तले बनी बनी द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह साल 2023 की द केरल स्टोरी की सीक्वल फिल्म है. फिल्म की सीक्वल पार्ट पहले वाले से ज्यादा खतरनाक और हैरान करने वाला है. जिसमें धर्म परिवर्तन को लेकर दिखाया गया है. फिल्म में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता नजर आई हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं मूवी के ट्रेलर में कि इस बार मेकर्स क्या खास लेकर आ रहे हैं.

हैरान करने वाला है फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत एक हैरान करने वाली वॉर्निंग से होती है. जिसमें कहा जाता है कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट होगा और पूरे भारत में शैरिया लागू होगा. इसके बाद कहानी राजस्थान की ओर पहुंचती हैं, जहां एक परेशान हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में पोक्सो(POCSO) एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराने पहुंचता है. परिवार का कहना है कि उनकी बेटी 16 साल की है और जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया है. दूसरी ओर माता पिता वहां पर बेबस होकर रोते हैं. इसके बाद ट्रेलर में एमपी की कहानी दिखाई जाती हैं, जहां दूसरी लड़की को धोखे से शादी के जाल में फंसाया जाता है और धर्म परिवर्तित कराया जाता है. इसके बाद तीसरी लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने को राजी होती है, लेकिन वो कहती है कि धर्म नहीं बदलेगी और उसका बॉयफ्रेंड भी उसे यकीन दिलाता है.

हालांकि बाद में कहानी बदल जाती है और तीनों लड़कियों का भरोसा टूट जाता है. ट्रेलर में तीनों ही लड़कियों की अपने मुस्लिम पार्टनर के साथ तीखी टकरार, लड़ाई झगड़े दिखाए जाते हैं. इसके बाद उन्हें धर्म बदलने, बीफ खाने को मजबूर किया जाता है. ट्रेलर का हर सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस ट्रेलर पर लोग भी रिएक्ट कर रहे हैं. लोग ट्रेलर को देख हैरानी जता रहे हैं.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है. यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों के बारे में है. फिल्म सिनेमाघरों में 27 फरवरी 2026 को दस्तक देगी. बता दें कि 2023 में रिलीज द केरल स्टोरी में अदा शर्मा नजर आईं थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. हालांकि फिल्म को देश के कई राज्यों में विरोध का सामना भी करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav को तिहाड़ भेजने वाले ने दिया ऑफर, बकाया रकम चुकाने को लेकर रखी ये शर्त!

First published on: Feb 17, 2026 01:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.