---विज्ञापन---

The Kerala Story 2 Box Office: हफ्तेभर में ‘द केरल स्टोरी 2’ ने कर डाली इतनी कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

विपुल शाह की निर्मित फिल्म द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने अपने 7वें दिन भी ठीक कलेक्शन किया है. वहीं, इसी रफ्तार से अगर ये मूवी परफॉर्म करती रही तो यह अपना बजट निकालने में कामयाब रहेगी.

The Kerala Story 2
The Kerala Story 2

The Kerala Story 2: विपुल शाह की निर्मित फिल्म द केरल स्टोरी 2 तमाम विवादों के बाद भी शुक्रवार 27 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर बैन की भी मांग उठी थी. यहां तक कि इसकी रिलीज के बाद तमाम सिनेमाघरों के बाहर इसके पोस्टर फाड़े गए, आग लगाई गई और शोज को भी बंद किया गया. बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अपने सात दिनों में अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.

द केरल स्टोरी 2 को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं. इस बीच फिल्म को वीकेंड और होली का फायदा भी मिला है. मूवी जैसे कि बीच में वर्किंग डेज में स्लो हो गई थी, वैसे ही इसने होली पर फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है.

---विज्ञापन---

7वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने सातवें दिन 2.4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह से फिल्म ने 7 दिनों में कुल 22.55 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म अगर लगातार हर रोज इसी तरह से अपनी कमाई करती रही तो यह अपना बजट निकाल पाने में कामयाब होगी.

द केरल स्टोरी 2 की अब तक की कमाई

बता दें कि द केरल स्टोरी ने अपने ओपनिंग डे पर 75 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन 4.65 करोड़ कमाए थे. इसके बाद तीसरे दिन 4.75 करोड़, चौथे दिन 2.50 करोड़, पांचवे दिन 3 करोड़ और होली वाले दिन यानी कि छठे दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले वीक में द केरल स्टोरी 2 की कमाई ठीक-ठाक रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई बढ़ेगी या फिर गिरेगी.

द केरल स्टोरी ने किया था इतना कलेक्शन

आपको बता दें कि द केरल स्टोरी 2 साल 2023 की रिलीज फिल्म द केरल स्टोरी की सीक्वल है. इस फिल्म में लीड रोल में अदा शर्मा नजर आईं थी. इस मूवी को लेकर भी जमकर विवाद हुआ था. हालांकि बावजूद इसके इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 303.97 करोड़ का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने मालती के जन्म से पहले प्रेगनेंसी में झेली मुश्किलें, देसी गर्ल ने कहा, ‘मैरी के पैदा होने के बाद…’

First published on: Mar 06, 2026 06:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.