---विज्ञापन---

नहीं रही ‘दंगल’ गर्ल, आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी का बड़ी बीमारी से निधन, सदमे में इंडस्ट्री

Suhani Bhatnagar Passes Away: फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता फोगाट का रोल प्ले करने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सुहानी ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है

Suhani Bhatnagar Passes Away
Suhani Bhatnagar Passes Away

Suhani Bhatnagar Passes Away: सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की छोटी बेटी ‘बबीता फोगाट’ का रोल प्ले करने वाली सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का निधन हो गया है। सुहानी ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है और इस खबर से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। ‘दंगल’ में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब अचानक उनकी मौत से हर किसी को झटका लगा है और सिनेमा की दुनिया ने छोटी उम्र में एक बड़ा सितारा खो दिया है।

साइड इफेक्ट से गई जान (Suhani Bhatnagar Passes Away)

जानकारी के मुताबिक, सुहानी (Suhani Bhatnagar) का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था। तब से वो दवाएं ले रही थी। उनका साइड इफेक्ट हो गया है और वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट थीं। उनका पैर फैक्चर हुआ था, उसका ही इलाज चल रहा था। मगर उनकी बॉडी पर दवाइयों का दुष्प्रभाव पड़ा है और उनकी अचानक मौत हो गई है। उनके अचानत दुनिया से चले जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें: फेमस रैपर के घर पर छाया मातम, छोटे भाई ने अचानक दुनिया को कहा अलविदा

फैंस जा रहे दुख 

बताया जा रहा है कि सुहानी का अंतिम संस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा। आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) के कम उम्र में मौत हो जाने पर सोशल मीडिया पर फैंस दुख जता रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, ‘दंगल फिल्म से मशहूर हुईं सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं।19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। आमिर खान की ऑन-स्क्रीन बेटी बनकर वह मशहूर हुईं थीं। आरआईपी’

एक अन्य यूजर ने ट्ववीट में लिखा, ‘फिल्म दंगल में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह केवल 19 साल की थी, वह यहां अपने पैर का इलाज करा रही थीं। चौंका देने वाला। जाने के लिए बहुत छोटा है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आत्मा को शांति मिले। ओम शांति’

 

First published on: Feb 17, 2024 01:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.