Umaid Bhawan Palace: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही निक जोनस से शादी के बाद अमेरिका में बस गई हों, लेकिन भारत उनके रोम रोम में बसा है, इसलिए अभिनेत्री ने भारत में ही शादी की। आपको मिलाते हैं दुनिया के सबसे बड़े घर की भारतीय मालकिन से, जिनका प्रियंका चोपड़ा की शादी से गहरा कनेक्शन है।
उदयपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी की थी
उदयपुर एक बेहतरीन शहर है, जो बॉलीवुड सेलेब्स की शादी के लिए जाना जाता है। यहां प्रियंका से लेकर कई एक्ट्रेसेस शादी के बंधन में बंधी थीं। प्रियंका और निक जोनस ने उदयपुर के उमेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) में शादी की थी। अब आपको उमेद भवन पैलेस के बारे में डिटेल में बताते हैं, इसमें लगभग 347 कमरे हैं जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा प्राईवेट रेजिडेंस बनाता है। यह आलीशान महल शिवरंजनी राजे का घर है। राजे एक रॉयल एंटरप्रेन्योर है। वह जोधपुर के गज सिंह 2 की सबसे बड़ी संतान है ।
6 साल की उम्र में लौंटी भारत (Umaid Bhawan Palace)
शिवरंजनी अपने परिवार के बिजनैस को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं, जिसमें किलों और महलों को संग्रहालयों और होटलों में बदलना शामिल है। उम्मेद महल का निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने 1943 में करवाया था। शिवरंजनी राजे ने फैमिली संभाला और शाही परिवार के लिए एक जिम्मेदारी उठाई। उनका पालन-पोषण वेस्ट इंडीज के त्रिनिदाद और टोबैगो में हुआ जहां उनके पिता एक राजनयिक थे। वह छह साल की उम्र में भारत लौट आईं।
महलों को संग्रहालयों और होटलों में बदला
राजे ने अपने राजसी परिवार की किस्मत बदल दी। वे जोधपुर के गज सिंह द्वितीय की सबसे बड़ी संतान और इकलौती बेटी हैं। राजे अपने परिवार के बिजनेस को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने किलों और महलों को संग्रहालयों और होटलों में बदल दिया है।
यह भी पढ़ें- लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग इस जगह शादी रचाएंगी Divya Aggarwal, खुद किया खुलासा, हुईं ट्रोल
महाराजा उम्मेद सिंह ने बनवाया था महल
उम्मेद पैलेस का निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने 1943 में करवाया था। इस पैलेस में ही मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास के साथ शादी हुई। कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी पैलेस में आ चुकी हैं। इसकी खूबसूरती को आप वीडियो में देख सकते हैं…