Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shefali Jariwala मरते दम तक रहना चाहती थीं ‘कांटा लगा गर्ल’, एक्ट्रेस का पुराना वीडियो वायरल

Shefali Jariwala Passed Away: शेफाली जरीवाला के निधन से इंडस्ट्री में मातम छा गया है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो बोल रही हैं कि वो मरते दम तक 'कांटा लगा गर्ल' ही रहना चाहती हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर एक्ट्रेस ने वीडियो में और क्या कुछ कहा था?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Shefali Jariwala Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के बाद से इंडस्ट्री में मातम छा गया है। हर कोई इस खबर से सदमे में हैं। टीवी एक्टर अली गोनी और सिंगर मीका सिंह समेत कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। हालांकि अभी तक उनके परिवार ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो बोलती दिख रही हैं कि वो मरते दम तक ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से ही मशहूर रहना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13 फेम Shefali Jariwala का निधन, ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से थीं मशहूर

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो में क्या बोलीं एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक्ट्रेस के ‘बिग बॉस 13’ के को-कंटेस्टेंट और एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट के दौरान का है। इसमें अपनी लाइफ के बारे में बातें करती हुईं शेफाली कह रही हैं कि दुनिया में सिर्फ एक ही ‘कांटा लगा गर्ल’ हो सकती है और वो सिर्फ मैं ही हूं। मैं मरते दम तक ‘कांटा लगा गर्ल’ के रूप में ही मशहूर रहना चाहती हूं।

---विज्ञापन---

फैंस ने वीडियो शेयर कर जताया दुख

शेफाली के फैंस उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। साथ ही उनके निधन पर रिएक्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के सेलेब्स भी उनके निधन से सदमे में हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि शेफाली अचानक से ऐसे चली जाएंगी।

पति का वीडियो अस्पताल से आया सामने

निधन की खबरों पर रिएक्ट करते हुए टीवी एक्टर और शेफाली की तरह ही बिग बॉस कंटेस्टेंट अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से काफी दुखी और स्तब्ध हूं। अली के साथ-साथ दिव्यांका त्रिपाठी, तहसीन पूनावाला और गायक मीका सिंह जैसे कलाकारों ने भी शेफाली के निधन पर दुख जताया है। वहीं अभी शेफाली के शव को कूपर अस्पताल में ही रखा गया है। शेफाली के पति पराग त्यागी का भी एक वीडियो अस्पताल से सामने आया है, इसमें वो बदहवास हालत में दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ex हस्बैंड के निधन के बाद करिश्मा का पहला रिएक्शन क्यों हो रहा वायरल, क्या है इसमें खास?

First published on: Jun 28, 2025 06:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola