Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या दवा-इंजेक्शन का साइड इफेक्ट बना शेफाली जरीवाला की मौत की वजह? पुलिस और फोरेंसिक जांच में जुटी

शेफाली जरीवाला के निधन से इंडस्ट्री में चारों तरफ शोक की लहर दौड़ रही है। पुलिस और फोरेंसिक की टीम जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके द्वारा एंटी-एजिंग दवा और इंजेक्शन का साइड इफेक्ट भी हो सकता है, लेकिन इसे लेकिर आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

---विज्ञापन---

Shefali Jariwala Death
Shefali Jariwala Death

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। एक्ट्रेस की कार्डियक अरेस्ट से हुई इस मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है, क्योंकि शेफाली अपनी फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती थीं। अब उनकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, खासकर उनके द्वारा लंबे समय से ली जा रही एंटी-एजिंग दवाओं के साइड इफेक्ट पर शक भी गहराता जा रहा है। इस मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है।

कार्डियक अरेस्ट से शेफाली जरीवाला का अचानक निधन  

शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से अचानक निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत 27 जून की रात 10 से 11 बजे के बीच बिगड़ने लगी जिसके बाद उनके पति उन्हें जल्दबाजी में पास के अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते ही उनका निधन हो गया जिसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। शेफाली जरीवाला को अक्सर फिटनेस को लेकर काफी सीरियस देखा गया था। सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट वीडियो अक्सर वायरल होते थे। ऐसे में एक फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के बावजूद कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shefali Jariwala 🧿 (@shefalijariwala)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कार्डियक अरेस्ट से जुड़ा हो सकता है एंटी-एजिंग दवाओं का कनेक्शन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली पिछले 7–8 सालों से लगातार एंटी-एजिंग दवाएं ले रही थीं। 27 जून को उनके घर में पूजा रखी गई थी, जिसके चलते वह व्रत पर थीं। उसी दिन दोपहर को उन्होंने एंटी-एजिंग दवा का एक इंजेक्शन भी लिया था। जानकारी के अनुसार, यह दवाएं उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर लेना शुरू की थीं। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि ये दवाएं हो सकता है कि कार्डियक अरेस्ट का कारण बन गई हों। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। शेफाली की मौत के बाद इस एंगल को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों की राय ली जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली जरीवाला की ऑटोप्सी हो चुकी है, लेकिन अभी तक मौत का कारण पब्लिक नहीं किया गया है। शुरुआती जानकारी में इसे नेचुरल डेथ ही बताया गया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने शेफाली के अपार्टमेंट की भी जांच की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस के करीब 8 करीबी लोगों का बयान भी दर्ज किया है जिसमें घरेलू सहायक भी शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रोते हुए Shefali Jariwala को पति पराग त्यागी ने दी आखिरी विदाई, बेसुध हुईं मां

शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार

शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार शनिवार शाम को मुंबई में किया गया। इस मौके पर उनके पति पराग त्यागी और मां बिलकुल टूटे हुए और इमोशनल नजर आए। अंतिम यात्रा के दौरान परिवार और करीबी दोस्तों की आंखें नम थीं। शेफाली के असमय चले जाने से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है, चारों तरफ सिर्फ शोक की लहर ही दौड़ रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Report: आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ 100 करोड़ के पार, ‘मां’, ‘कन्नप्पा’ और ‘कुबेर’ में कड़ी टक्कर

First published on: Jun 29, 2025 07:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola