Sunday, 22 February, 2026

---विज्ञापन---

Salim Khan को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे Shah Rukh Khan, मुश्किल घड़ी में सलमान खान के साथ खड़े रहे किंग खान

Shah Rukh Khan Visit Hospital For Salim Khan:सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान इन दिनों अस्पताल में हैं. जहां उन्हें देखने के लिए कई बड़े सेलेब्स पहुंच रहें हैं. सलीम खान को देखने और उनका हालचाल जानने के लिए शाहरुख खान भी पहुंचे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Shah Rukh Khan Visit Hospital For Salim Khan: भारतीय सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में लिखने वाले दिग्गज लेखक सलीम खान इन दिनों हेल्थ संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. 90 साल के सलीम साहब को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनकी देखरेख कर रही है. खबरों के मुताबिक, उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद से फिल्म जगत और उनके फैन में चिंता की लहर दौड़ गई है. लेकिन इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान को हौसला देने के लिए शाहरुख खान पहुंच चुके हैं.

शाहरुख खान पहुंचे अस्पताल

सलीम खान के भर्ती होने के बाद कई सेलेब्स उनसे मिलने और हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं. सोशल मीडिया और खबरों में जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है शाहरुख खान का अस्पताल पहुंचना. सलमान और शाहरुख की दोस्ती महज पर्दे तक सीमित नहीं है, यह दोस्ती दुख और सुख में साथ निभाने की भी है. शाहरुख खान ने मीडिया की भीड़ से बचते हुए अस्पताल में एंट्री ली. हालांकि उनकी कोई स्पष्ट फोटो सामने नहीं आई, लेकिन सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सलीम साहब का हाल जाना और अपने दोस्त सलमान खान को इस कठिन समय में ढांढस भी बंधाया है.

---विज्ञापन---

सलमान और शाहरुख में अनबन

एक दौर था जब इन दोनों सितारों के बीच दूरियां थीं, लेकिन अब सभी गिले शिकवे दूर हो गए हैं. शाहरुख का आधी रात को अस्पताल पहुंचना यह बताता है कि उनका खान परिवार के बीच का रिश्ता अब प्रोफेशनल से कहीं ज्यादा पर्सनल और गहरा हो चुका है. सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि अरबाज खान की पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा, आमिर खान, जावेद अख्तर और भी कई बड़े सेलेब्स अस्पताल पहुंचे हैं.

सलीम साहब के लिए हो रहीं दुआएं

90 साल की आयु में सलीम खान साहब की सेहत को लेकर खान परिवार बेहद गंभीर है. अस्पताल में सलमान, अरबाज और सोहेल खान अपनी बारी-बारी से पहुंच रहे हैं. इस मुश्किल समय में पूरा खान परिवार एक साथ है. जैसे ही सलीम खान के आईसीयू में होने की खबर फैली, ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर #SalimKhan और #GetWellSoonSalimSir ट्रेंड करने लगा. लोग उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

First published on: Feb 21, 2026 10:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.