Jaideep Ahlawat On King: शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में किंग खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान अहम रोल में नजर आने वाली है। पापा-बेटी की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में पर्दे पर देखने को मिलने वाली है और खबरें हैं कि इस फिल्म में कई दमदार एक्टर्स दिखाई देने वाले हैं। इस बीच अब 'पाताललोक' फेम एक्टर जयदीप अहलावत ने इंटरव्यू में कंफर्म कर दिया है कि वो शाहरुख की किंग का हिस्सा हैं और मूवी में अपने रोल के बारे में भी एक्टर ने बात की। आइए जानते हैं कि जयदीप की इस फिल्म में एंट्री कैसे हुई है और उनका रोल कैसा होने वाला है।
यह भी पढ़ें:Panchayat 4 के 9 सितारे: रियल लाइफ में हैं बेहद स्टाइलिश
जयदीप अहलावत की हुई किंग में एंट्री
जयदीप अहलावत उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। जयदीप हर रोल में जान फूंक देते हैं और हर बार जब वो स्क्रीन पर आते हैं, तो लोग उनके मुरीद हो जाते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जयदीप ने रिवील किया है कि शाहरुख खान ने उनको खुद फिल्म किंग के लिए अप्रोच किया था। जयदीप ने कहा, 'खान साहब लंबे समय से मुझे किंग में शामिल करने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद थोड़ा हिचकिचा रहे थे कि छोटा पार्ट है कैसे बात बनेगी।'
शाहरुख खान ने फोन कर किया अप्रोच
इस बारे में बात करते हुए एक्टर जयदीप ने कहा, 'खान साहब तो खान साहब हैं और उनका एक दिन मेरे पास फोन आता है। वो मुझे कहते हैं कि मुझे कुछ बात करती है और भला उनकी बात को कौन नकार सकता है, फिर इस तरह से इस बारे में हमारी बात हुई और इस तरह मुझे फिल्म किंग मिली।' जयदीप ने आगे ये भी बताया है कि शाहरुख से वो जब भी मिलते हैं, तो वो उनको ऐसे ही फील कराते हैं कि वो उनके लिए कितने अहम हैं।
किंग में कैसा है जयदीप का रोल?
दरअसल, जयदीप अहलावत अब हिट की गारंटी बन चुके हैं, उनकी फिल्में और सीरीज सब लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ही लेती हैं। ऐसे में फिल्म किंग में जयदीप को छोटा सा रोल देने से डायरेक्टर सिद्धार्थ हिचक रहे थे। जयदीप ने बताया है कि उनका रोल फिल्म में छोटा होने वाला है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में जयदीप विलेन के किरदार में होंगे, उनके अलावा जैकी श्रॉफ भी नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: Netflix पर खूब देखी जा रही हैं 5 फिल्में, नंबर 1 में 67 साल के हीरो ने काटा गदर
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.