Sana Khan Mother Passed Away: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस सना खान के घर से बुरी खबर आई है। शोबिज की दुनिया को अलविदा कह चुकीं सना खान के सिर से मां का साया उठ गया है, सना की मां सईदा का निधन हो गया है। सना खान ने खुद सोशल मीडिया पर ये दुखद खबर फैंस को दी है, इस खबर के सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Aarushi Oswal? जिन्हें लगातार AirPods लगाने से सुनना हुआ बंद
नहीं रहीं सना खान की मां
बिग बॉस कंटेस्टेंट और सलमान खान की फिल्म 'जय हो' फेम एक्ट्रेस सना खान की मां सईदा ने 24 जून को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। सना खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर अपनी मां के इंतकाल की पुष्टि की है। सना खान अपनी मां के बेहद करीब थीं और उनके निधन से वो पूरी तरह टूट गई हैं।
खराब स्वास्थ्य के चलते हुआ निधन
सना खान ने पोस्ट में लिखा, 'इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैह राजिउन... मेरी प्यारी मां श्रीमती सईदा खराब स्वास्थ्य स्थिति से जूझने के बाद अल्लाह के पास वापस लौट आई हैं। नमाज-ए-जनाज़ा ईशा की नमाज के बाद ओशिवारा कब्रिस्तान में 09:45 बजे अदा की जाएगी। मेरी मां के लिए आपकी दुआएं मददगार होंगी।'
सदमे में एक्ट्रेस सना खान
सना और उनके पति मौलाना मुफ्ती अनस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, इस खबर से सना के करीबी लोगों को भी सदमा पहुंचा है। सना खान अपनी मां के बेहद करीब थीं, जब वो बिग बॉस के हाउस में थीं, उस समय भी सना और उनकी मां का बॉन्ड देखने को मिला था। अनस से शादी के बाद भी सना अपनी मां को पूरा ख्याल रखती थीं, मगर अब हमेशा के लिए सना से उनकी मां दूर हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: OTT पर बवाल काट रहे ये 5 सीरीज-शोज, जानें इस वीक नंबर 1 पर कौन?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.