Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हीरोइन की बेटी के साथ भी काम करेंगे…’ सलमान ने रश्मिका से उम्र की तुलना पर कसा तंज

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का ट्रेलर रिलीज हो गया है और काफी वायरल हो रहा है। इसी बीच उनकी और रश्मिका मंदाना की उम्र की काफी तुलना की जा रही है। जिसपर एक्टर ने मजेदार जवाब देते हुए कहा है कि हीरोइन की बेटी के साथ भी काम करेंगे...

---विज्ञापन---

salman khan
salman khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन इसके साथ ही सलमान और रश्मिका की उम्र के अंतर को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने इस मुद्दे पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान ने दिया मजेदार जवाब

फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान और रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान ने अपने और रश्मिका के उम्र के फासले पर बात की। उन्होंने कहा, “फिर बोलते हैं कि हीरोइन और मुझमें ऐज गैप है। अरे जब हीरोइन को ही दिक्कत नहीं है, हीरोइन के पापा को दिक्कत नहीं है, तो तुमको क्यों परेशानी हो रही है भाई?”

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

---विज्ञापन---

“हीरोइन की बेटी के साथ भी काम करेंगे”

सलमान खान यहीं पर नहीं रुके उन्होंने आगे भी मजाकिया अंदाज में कहा, “अब जब इनकी शादी हो जाएगी, बच्चे हो जाएंगे और ये बड़ी स्टार बन जाएंगी, तो सभी काम करेंगे। तब शायद मैं हीरोइन की बेटी के साथ भी काम कर रहा होऊं।” सलमान का यह बयान सुनकर इवेंट में मौजूद सभी लोग होरदार हंसी हंसने लगे।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे अलग-अलग तरह से इंटरप्रेट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे सलमान का सेंस ऑफ ह्यूमर मान रहे हैं, तो कुछ इसे बॉलीवुड में उम्र के अंतर को लेकर मजाकिया तंज कह रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  सलमान की ‘सिकंदर’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची, 30 मार्च को होगी फिल्म की ग्रैंड रिलीज

कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’?

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सालों से लापता बॉलीवुड स्टार, बीवी ने विदेश में कर ली दूसरी शादी, अब तक अनसुलझी रही गुमशुदगी की गुत्थी

First published on: Mar 24, 2025 06:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola