Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सालों से लापता बॉलीवुड स्टार, बीवी ने विदेश में कर ली दूसरी शादी, अब तक अनसुलझी रही गुमशुदगी की गुत्थी

सालों से बॉलीवुड के स्टार राज किरण लापता हैं। दूसरी ओर उनकी पत्नी ने विदेश में जाकर शादी कर ली है। लेकिन एक्टर के गायब होने की गुत्थी अब तक अनसुलझी रही है।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Mar 23, 2025 13:51
Share :
raj kiran

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज किरण 21 से ज्यादा सालों से लापता हैं। 70-80 के दशक में कर्ज, अर्थ और बसेरा जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले राज किरण अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करियर ढलने के बाद वे डिप्रेशन में चले गए और मुंबई के भायखला मानसिक संस्थान में भर्ती हुए। बाद में खबर आई कि वे अमेरिका में टैक्सी चला रहे हैं, फिर कहा गया कि वे अटलांटा के एक पागलखाने में हैं। हालांकि, उनकी बेटी रिशिका ने इन दावों को खारिज किया। राज किरण की पत्नी रूपा ने विदेश में दूसरी शादी कर ली, लेकिन उनकी बेटियां अब भी पिता की तलाश में हैं। परिवार ने न्यूयॉर्क पुलिस और निजी जासूसों की मदद ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एक दौर में बॉलीवुड का चमकता सितारा रहे राज किरण आज एक अनसुलझी पहेली बन चुके हैं। इनके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या IPL में बिजी, तो उनकी एक्स-वाइफ यहां ले रही हैं आराम के मजे, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Mar 23, 2025 01:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola