---विज्ञापन---

जडेजा की एंट्री देख ‘रहमान डकैत’ भी पड़ जाएंगे फीके! वायरल वीड‍ियो ने मचाया तहलका, आपने देखा क्या?

राजस्थान रॉयल्स ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस वीडियो में भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की धमाकेदार एंट्री देखने को मिल रही है. जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है. एक नजर इस वीडियो पर...

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसी बीच राजस्थान रॉयल्स ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है. जडेजा के इस स्टाइलिश अंदाज को देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जडेजा की धमाकेदार एंट्री

आईपीएल 2026 से पहले रवींद्र जडेजा एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए हैं. 10 मार्च को वो टीम के प्री-सीजन कैंप में पहुंचे, जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. फ्रेंचाइजी के शेयर किए गए वीडियो में जडेजा धमाकेदार अंदाज एंट्री करते नजर आते हैं. जैसे ही वो कार से उतरकर मंच पर पहुंचे, मानों वो ‘रहमान डकैत’ मंच पर पहुंच रहा हो. इसके बाद पूरा माहौल तालियों से गूंज जाता है. इस शानदार एंट्री ने फैंस एक्साइटेड कर दिया.

---विज्ञापन---

फिल्मी अंदाज में मारा डायलॉग

वीडियो की सबसे दिलचस्प बात ये रही, कि जडेजा ने अपनी एंट्री को पूरी तरह फिल्मी बना दिया. उन्होंने फिल्म Dhurandhar के एक मशहूर सीन को रिक्रिएट किया. मंच पर पहुंचते ही जडेजा ने कहा- ‘खम्मा घणी…राजस्थान.’ ये अंदाज बिल्कुल वैसा ही था, जैसा फिल्म में Akshaye Khanna के किरदार का डायलॉग अस्सलामु अलैकुम ल्यारी था.

2008 की यादें फिर होंगी ताजा

जडेजा की राजस्थान रॉयल्स में वापसी कई फैंस के लिए पुरानी यादें ताजा कर रही है. वो 2008 और 2009 में इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं. 2008 में जब टीम ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, तब टीम की कप्तानी महान लेग स्पिनर Shane Warne कर रहे थे. उसके बाद जडेजा दूसरी टीमों से जुड़े और 2012 में वो Chennai Super Kings का हिस्सा बने.

ट्रेड डील से दिखी वापसी

आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ी ट्रेड डील हुई, जिसके बाद जडेजा की राजस्थान रॉयल्स में वापसी पॉसिबिल हो पाई. इस डील में Sanju Samson चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए, जबकि जडेजा के साथ इंग्लैंड के ऑलराउंडर Sam Curran राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए.

कप्तान बने रियान पराग

कई फैंस को उम्मीद थी, कि जडेजा की वापसी के बाद उन्हें टीम की कप्तानी मिल सकती है. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने सभी को चौंकाते हुए, आईपीएल 2026 के लिए Riyan Parag को कप्तान बनाने का फैसला किया है.

First published on: Mar 11, 2026 06:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.