Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने ‘धुरंधर 2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते के सफर को पूरा कर रही है और हर दिन के साथ यह भारतीय सिनेमा की इतिहास में नए रिकॉर्ड बनाते जा रही है. फिल्म ने न केवल भारतीय दर्शकों का दिल जीता, बल्कि विदेशों में भी कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं. अब फिल्म अपने तीसरे सप्ताह में है, और हालांकि रफ्तार पहले के मुकाबले थोड़ी कम हुई है, लेकिन इसकी मजबूती अभी भी बरकरार है.
हफ्ते-दर-हफ्ते कमाई का गणित
फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया था. दूसरे सप्ताह में भी इसने अपनी पकड़ बनाए रखी और 263.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. अब तीसरे सप्ताह में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है. अगर हालिया आंकड़ों की बात करें, तो ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने तीसरे मंगलवार को 10.10 करोड़ और 21वें दिन यानी बुधवार को 7.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म ने तीसरे गुरुवार को 7.15 करोड़ कमाए और तीसरे शुक्रवार को इसने 5.38 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1054.12 करोड़ हो गया है.
ग्लोबल मार्केट में धुरंधर 2 का प्रदर्शन
‘धुरंधर 2’ सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही. नॉर्थ अमेरिका में यह टॉप 10 सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. विदेशी बाजारों से फिल्म ने अब तक कुल 404 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. इस तरह, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,641.21 करोड़ के विशाल लेवल पर पहुंच गया है. इस फिल्म की सफलता के पीछे आदित्य धर का विजन और रणवीर सिंह की पावर-पैक परफॉर्मेंस का बड़ा हाथ है. फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी शानदार किरदार निभाया हैं. लोकेश धर और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित यह फिल्म आज के समय की सबसे सफल स्पाई ड्रामों में गिनी जा रही है.
नई फिल्म के सामने भी धुरंधर 2 का जलवा
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का क्रेज लोगों के सिर पर छाया हुआ है. फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो गए और फिल्म ने हर दिन नया रिकॉर्ड बनाया है. इस फिल्म के सामने कई फिल्म नहीं टिक पा रहीं हैं. आज यानी 10 अप्रैल को मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत रिलीज हुई है. अपने ओपनिंग डे में भी फिल्म ने रात 10 बजे तक महज 3.45 करोड़ की कमाई की है, जबकि धुरंधर 2 ने अपने 23 वें दिन 5.38 करोड़ का कलेक्शन किया है.