---विज्ञापन---

रकुल प्रीत सिंह ने पूरी की पहली रसोई की रस्म, ससुराल वालों के लिए बनाया ये लजीज डिश

Rakul Preet Singh First Rasoi: रकुल ने चौका चरधाना की रस्म पूरी की, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है...

Rakul Preet Singh First Rasoi after marriage cooked halwa for her in laws
Rakul Preet Singh First Rasoi after marriage cooked halwa for her in laws

Rakul Preet Singh First Rasoi: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। कपल 23 फरवरी को मुंबई लौटा,जहां भगनानी फैमिली में नई बहू का स्वागत जोरो-शोरों से हुआ। आज यानी 24 फरवरी को रकुल ने चौका चरधाना की रस्म पूरी की, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

ससुराल वालों के लिए रकुल ने बनाया हलवा (Rakul Preet Singh First Rasoi)

रकुल प्रीत सिंह ने इस रस्म में पहले दिन ससुराल वालों के लिए हलवा बनाया है। अपनी पहली रसोई(Rakul Preet Singh First Rasoi) की रस्म निभाते हुए रकुल काफी खुश हैं। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है।

Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh- Instagram

यूजर्स का रिएक्शन

उनकी इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शगुन में क्या मिला।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा,’परफेक्ट पंजाबी फूड।’

यह भी पढ़ें- एकता कपूर की इस बोल्ड फिल्म का हिस्सा बने Carry Minati, निभाएंगे ये रोल?

रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की शादी की तस्वीरें

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। कपल की इन फोटोज को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। रकुल जैकी के परिवार वालों के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। कई बड़े सेलेब्स उनकी इस शाही शादी का हिस्सा बने थे।

First published on: Feb 24, 2024 10:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.