Tuesday, 17 February, 2026

---विज्ञापन---

Rajpal Yadav को तिहाड़ भेजने वाले ने दिया ऑफर, बकाया रकम चुकाने को लेकर रखी ये शर्त!

राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में 16 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं. हालांकि एक्टर को भतीजी की शादी के अंतरिम जमानत मिली है और 18 मार्च को पेश होना है. इस बीच शिकायतकर्ता के वकील ने बकाया रकम को लेकर एक बयान दिया है.

Rajpal Yadav
Rajpal Yadav

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर 9 करोड़ चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में थे. उन्होंने पैसे ना होने के कारण 5 फरवरी को सरेंडर कर दिया था. हालांकि कल यानी कि 16 फरवरी को एक्टर को जमानत दे दी गई थी. हाईकोर्ट ने उन्हें भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक रिहा कर दिया है. हालांकि अब शिकायतकर्ता के वकील ने इस मामले में बताया है कि इस केस को कैसे खत्म किया जा सकता है. साथ ही 9 करोड़ के इस मामले में एक्टर ने कितनी रकम दे दी है और कितनी बाकी है. चलिए जानते हैं.

शिकायकर्ता वकील ने बकाया रकम पर कही ये बात

दरअसल, शिकायतकर्ता के वकील अवनीत सिंह सिक्का ने हाल ही में एबीपी से बात की है. इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने कई चीजों का खुलासा किया है. अवनीत ने कहा, “आज डेढ़ करोड़ रुपये राजपाल यादव की ओर से हमारे क्लाइंट के अकाउंट में जमा कराए गए हैं. इससे पहले 75 लाख दे चुके हैं और 25 लाख रुपये की रकम भी हाई कोर्ट में जमा है. यानी कि अभी भी 6 करोड़ बाकी है.अदालत ने उन्हें 18 मार्च को पेश होने को कहा है और अगर इस बीच राजपाल यादव 6 करोड़ रुपये दे देते हैं, तो हम अदालत से इस मामले को खत्म करने के लिए कह देंगे.

बकाया है 6 करोड़ रुपये

शिकायतकर्ता के वकील ने ये साफ कर दिया है कि बचे हुए 6 करोड़ रुपये देने के बाद एक्टर के ऊपर से इस केस को समाप्त कर दिया जाएगा. बता दें कि 5 फरवरी को राजपाल यादव ने खुद को सरेंडर किया था और उन्होंने इसको लेकर कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है और उन्हें इस दौरान कोई सॉल्यूशन नहीं दिख रहा है.

इन एक्टर्स ने बढ़ाया राजपाल यादव के लिए मदद का हाथ

बता दें कि राजपाल यादव का मामला सामने आने पर तमाम बॉलीवुड एक्टर्स ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था. सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन, अनूप जलोटा, मीका सिंह जैसे तमाम कलाकारों ने कुछ अमाउंट राजपाल को दिया. इसके अलावा उन्हें फिल्म भी ऑफर की गई.

यह भी पढ़ें- O Romeo Collection Day 4: बॉर्डर 2 से कम नहीं शाहिद कपूर की फिल्म, पहले मंडे बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

First published on: Feb 17, 2026 07:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.