Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rahul Fazilpuria पर जानलेवा हमला, पहले भी विवादों में रह चुका नाम, एल्विश यादव संग खास कनेक्शन

Rahul Fazilpuria Firing Case: हरियाणवी सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर गुरुग्राम में बदमाशों ने फायरिंग की है। वहीं चलिए आपको फाजिलपुरिया के बारे में खास बातें बताते हैं। एल्विश यादव से भी उनका खास कनेक्शन है।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Twitter

Rahul Fazilpuria Firing Case: हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया उर्फ राहुल यादव की कार पर बदमाशों ने गुरुग्राम में ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना ने सबका दिल दहल गया है। वहीं रैपर की जान भी बाल-बाल बची है। आलिया भट्ट पर फिल्माए गाने ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ से फेमस हुए फाजिलपुरिया का कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है। इसके साथ ही फाजिलपुरिया की एल्विश यादव से अच्छी बॉन्डिंग भी है। आइए आपको राहुल फाजिलपुरिया से जुड़ी सभी बातें बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में ‘बिग बॉस तेलुगु’ फेम सिंगर की एंट्री! कौन है हिंदी फिल्मों में काम कर चुका ये सितारा?

---विज्ञापन---

एल्विश यादव से कनेक्शन

राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया का एल्विश यादव से पुराना दोस्ताना रहा है। उन्हें साथ में पब्लिकली मीट-अप्स करते हुए भी देखा गया है। वहीं फाजिलपुरिया का नाम पहले भी कॉन्ट्रोवर्सी में रहा है। साल 2023 में एल्विश यादव से जुड़े रेव पार्टी मामले में फाजिलपुरिया का भी नाम सामने आया था। वहीं इस केस में एल्विश के साथ-साथ उनसे भी पूछताछ हुई थी।

राजनीति में भी आजमा चुके हाथ

फाजिलपुरिया गानों के साथ-साथ राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने जननायक जनता पार्टी की तरफ से गुरुग्राम सीट से साल 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में भाजपा के मुकेश शर्मा ने उन्हें हरा दिया था। वहीं इसके साथ-साथ रैपर सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर नए-नए पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में दिए हिट गाने

राहुल फाजिलपुरिया ने अपने करियर में हरियाणवी गानों से लेकर बॉलीवुड तक पहचान बनाई है। बॉलीवुड में उनके गाने सुपरहिट हैं। उनके एल्बम सॉन्ग कर गई चुल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इस गाने को बाद में ‘कपूर एंड संन्स’ में आलिया भट्ट भी फिल्माया गया था। ये गाना आज भी किसी भी पार्टी की जान है। इसके साथ-साथ राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का ‘पल्लो लटके’ गाना भी फाजिलपुरिया ने ही गाया था, जो काफी हिट हुआ था। इसके साथ-साथ वो ‘खर्च करोड़’ और ‘लाला लोरी’ जैसे गाने भी बॉलीवुड को दे चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: IND Vs ENG 3rd Test: रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग लॉर्ड्स पहुंची Kriti Sanon, ये सेलेब्स भी आए नजर; फोटोज वायरल

First published on: Jul 15, 2025 09:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola