Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

राधिका आप्टे की अबतक की सबसे बोल्ड फिल्म, कहानी देख उड़ जाएंगे होश, Jio Hotstar पर फ्री

---विज्ञापन---

Radhika Apte's boldest film: इस फिल्म ने अपनी रिलीज से तहलका मचा दिया था. नई और सबसे अनोखी कहानी वाली ये डार्क कॉमेडी फिल्म देखकर आप हफ्तेभर इसके बारे में सोचते रहेंगे. फिल्म में ऐसे-ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म में एक्ट्रेस राधिका आप्टे लीड रोल में हैं और उनकी ये फिल्म अबतक की उनकी सबसे बोल्ड और अलग फिल्मों में से एक है.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस राधिका आप्टे स्टारर फिल्म सिस्टर मिडनाइट की, जो अपनी डार्क कॉमेडी से कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी खूब तारीफ बटोर चुकी है और अब इसे आप Jio Hotstar पर फ्री में देख सकते हैं.

---Advertisement---

नई-नवेली दुल्हन की अजीब जिंदगी

सिस्टर मिडनाइट (2024) एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने उमा नाम की एक नई-नवेली दुल्हन का किरदार निभाया है. शादी करने के बाद उमा अपने पति गोपाल (अशोक पाठक) के साथ मुंबई के एक छोटे से कमरे में रहने आती है.

फिल्म की कहानी

पति हर रोज नौकरी पर चला जाता है और घर के काम और तंगहाली से परेशान उमा को अकेलापन सताने लगता है. ऐसे में बाहर निकलकर धीरे-धीरे वह रात में अजीब और जंगली हरकतें शुरू कर देती है, जो डरावनी और मजेदार हैं. उमा को खाना बनाना भी नहीं आता और ऐसे में वो कुछ भी खाने लगती है. ये फिल्म सामाजिक नियमों को चुनौती देती है और औरतों की आजादी पर सवाल उठाती है. फिल्म में राधिका की एक्टिंग देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

---Advertisement---

कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ प्रीमियर

सिस्टर मिडनाइट का डायरेक्शन करण कंधारी ने किया है. ये उनकी पहली फीचर फिल्म है. इसका वर्ल्ड प्रीमियर 19 मई 2024 को कान्स फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर्स फोर्टनाइट सेक्शन में हुआ, जहां इसे गोल्डन कैमरा अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था.

दुनियाभर में मिली सराहना

फिल्म को 78वें BAFTA अवॉर्ड्स में आउटस्टैंडिंग डेब्यू के लिए नॉमिनेशन मिला और चार ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म अवॉर्ड्स (BIFA) के लिए भी चुना गया. ऑस्टिन के फैंटास्टिक फेस्ट में इसे बेस्ट पिक्चर (नेक्स्ट वेव अवॉर्ड) मिला. भारत में फिल्म को 16 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने कुछ सीन काटने के आदेश दिए हैं. इसमें राधिका के न्यूड सीन को भी हटाया गया, जिसके बाद फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. फिलहाल आप इसे Jio Hotstar और Prime Video पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 09, 2026 05:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola