---विज्ञापन---

Pulkit Samrat Kriti Wedding: शुरू हुईं पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी की रस्में, चंद पलों में लेंगे सात फेरे

Pulkit Samrat Kriti Wedding: बॉलीवुड एक्टर पुलिकत सम्राट और कृति खरबंदा आज यानी 15 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। शादी के रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में शुरू हो […]

Pulkit Samrat kriti kharbanda Wedding live update know venue guest list here
पुलिकत सम्राट और कृति खरबंदा

Pulkit Samrat Kriti Wedding: बॉलीवुड एक्टर पुलिकत सम्राट और कृति खरबंदा आज यानी 15 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। शादी के रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में शुरू हो गई हैं। हर किसी की निगाहें उनके इस ग्रैंड वेडिंग पर टिकी हुई हैं।

शादी में होंगे कई राज्यों के पकवान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी में आने वाले मेहमानों को अलग-अलग राज्यों के पकवान परोसे जाएंगे। दोनों कि शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। ये भी कहा जा रहा है कि शादी में 200 मेहमान शामिल होंगे।

 

फिल्म के सेट से शुरू हुई लव स्टोरी

पुलकित और कृति की लव स्टोरी ‘पागलपंती’ के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट कर शुरू कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खानपान में दिल्ली के चाट को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- खुलासा! ‘बबीता जी’ नहीं ये है ‘टप्पू’ का असली प्यार, पोस्ट शेयर कर किया इजहार

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे पुलकित सम्राट

बता दें कि ये पुलकित सम्राट की दूसरी शादी है। इससे पहले अभिनेता ने श्वेता रोहिरा के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों के शादी 11 महीने बाद ही अनबन होने लगी थी। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। पुलकित का नाम एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ भी जुड़ा। हालांकि, अब एक्टर कृति खरबंदा से शादी रचाने जा रहे हैं।

First published on: Mar 15, 2024 06:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.