---विज्ञापन---

कृति खरबंदा से पहले इस हसीना के लिए धड़का था पुलकित का दिल! पहली पत्नी से लिया था तलाक

Pulkit Samrat Kriti Kharbanda: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा (Pulkit Samrat Kriti Kharbanda) जल्द ही शादी रचाने वाले हैं। दोनों 13 मार्च को एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे। कपल के शादी का कार्ड भी ऑनलाइन लीक हो गया है। पुलकित सम्राट अपनी गर्लफ्रेंड कृति से दूसरी शादी रचाने वाले हैं। भाईजान की […]

Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Wedding know why actor first marriage with salman khan sister break
Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Wedding know why actor first marriage with salman khan sister break

Pulkit Samrat Kriti Kharbanda: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा (Pulkit Samrat Kriti Kharbanda) जल्द ही शादी रचाने वाले हैं। दोनों 13 मार्च को एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे। कपल के शादी का कार्ड भी ऑनलाइन लीक हो गया है। पुलकित सम्राट अपनी गर्लफ्रेंड कृति से दूसरी शादी रचाने वाले हैं।

भाईजान की मुंहबोली बहन से पुलकित ने रचाई थी शादी

एक्टर ने इससे पहले पहली बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी रचाई थी। मगर दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक न चल सका और आखिरकार दोनों एक-दूजे से अलग हो गए।

इस हसीना की वजह से टूटा था पुलकित-श्वेता का रिश्ता!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता और पुलकित का रिश्ता बी-टाउन की जानी-मानी एक्ट्रेस यामी गौतम की वजह से टूटा था। श्वेता ने भी यामी को उनकी शादी टूटने का जिम्मेदार ठहराया था। उनका ये दावा था कि यामी और पुलकित एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि,दोनों स्टार्स ने ऑफिशियल तौर पर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की थी।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर क्यों एक्टिव नहीं हैं रानी मुखर्जी? एक्ट्रेस ने दिया ये दिलचस्प जवाब

ऐसे करीब आए कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट 

वहीं, अब पुलकित सम्राट एक्ट्रेस कृति खरबंदा से दूसरी शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों के बीच नजदीकियां ‘वीरे की शादी’ के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे पुलकित और कृति को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

First published on: Mar 06, 2024 04:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.