Priyanka Chopra-Malti Mary: प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. वह न सिर्फ हिंदी सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज कर रही हैं. प्रियंका न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. देसी गर्ल और निक जोनस की एक बेटी है, जिसका नाम मालती मैरी है. वहीं, हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी के जन्म से पहले प्रेगनेंसी में आई मुश्किलों के बारे में बात की है.
प्रेग्नेंसी में प्रियंका ने झेली मुश्किलें
दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बेटी मालती मैरी को लेकर बात की. प्रियंका ने कहा, ” हमारी बेटी बहुत प्यारी है. मैंने मेरी प्रेगनेंसी में बहुत मुश्किल समय देखा है. मालती मैरी मिरेकल बेबी है. तो जब वो पैदा हुई तो सब कुछ रुक गया था.”
बेटी मालती को लेकर बोलीं प्रियंका
एक्ट्रेस ने इस बीच मालती से दूरी के बारे में भी बात की और याद किया कि जब मालती NICU में थी. उन्होंने बताया, ” मुझे लगता है कि ये प्रीमी मॉम या फिर NICU मॉम वाली बात है. लेकिन मैं अभी भी लगातार डरती रहती हूं. जब वो मेरे साथ नहीं होती है और वो स्कूल होती है या फिर मैं दूसरे देश में रहती हूं तो उस वक्त ऐसा लगता है कि आपका दिल शरीर से बाहर आ गया हो. वो मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट है. मेरी सारी प्रायोरिटी बदल गई है. सब कुछ उसी से शुरू होता है और उसी पर खत्म होता है.
क्यों प्रियंका ने चुनी थी सरोगेसी
बता दें कि 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने सरोगेसी चुनने को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि, ” मुझे मेडिकल इश्यूज थे. ये जरुरी कदम था. मैं बहुत आभारी हूं कि मैं इस पोजीशन में थी और ये कर सकती थी. हमारी सरोगेट बहुत अच्छी, काइंड और प्यारी थी. उन्होंने 6 महीने तक हमारे इस कीमती गिफ्ट को संभाले रखा.’
जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
काम को लेकर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी. जिसमें उनके साथ महेश बाबू होंगे. फिल्म 2027 में रिलीज होगी.