Panchayat 4: प्राइम वीडियो की ‘पंचायत’ सीरीज अपने नए सीजन के बाद से काफी चर्चाओं में बनी हुई है। इसमें रिंकी और सचिव जी की केमिस्ट्री को फैंस शुरुआत से ही काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीरीज का नया सीजन आता जा रहा है वैसे ही रिंकी और सचिव जी केमिस्ट्री भी उभरकर दिखाई दे रही है। रिंकी का किरदार निभाने वालीं सांविका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सचिव जी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार के साथ अपनी रियल लाइफ केमिस्ट्री के बारे में बात की है। आइए आपको भी बताते हैं सांविका ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3 में वापस लौटे Paresh Rawal! अक्षय कुमार संग खत्म हुआ विवाद? जानें पूरा मामला
ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री पर क्या बोलीं सांविका?
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि सीरीज में हम दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। रियल लाइफ में हमारे बीच एक अनकही केमिस्ट्री है। हम ज्यादा बातें नहीं करते, लेकिन हम एक-दूसरे के काम को अच्छे से समझ जाते हैं। सेट पर भी हम बस बुनियादी बातें ही करते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सांविका ने की जितेंद्र की सराहना
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सीन का टेक देते हुए हम दोनों ज्यादा रिहर्सल भी नहीं करते थे। बस टेक देने से पहले तालमेल बिठाते थे और टेक दे देते थे। जीतू बेहद हेल्पफुल हैं। उन्होंने हमेशा मुझे सेट पर कंर्फटेबल फील कराया है। कभी भी मुझे नए कलाकार जैसे महसूस नहीं होने दिया। ये ही वजह है कि स्क्रीन पर हम दोनों की केमिस्ट्री इतनी अच्छी दिखती है।
नीना गुप्ता-रघुबीर यादव के बारे में भी की बात
सांविका ने अपने ऑनस्क्रीन मम्मी-पापा नीना गुप्ता और रघुबीर यादव के बारे में भी बातें कीं। नीना गुप्ता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सजना-संवरना बेहद पसंद है और वो खुशमिजाज इंसान हैं। जब भी उन्हें कोई प्रॉब्लम होती है तो वो मुंह पर बोलती हैं, ये ही वजह है कि सब उनका काफी सम्मान करते हैं। वहीं दूसरी ओर रघुबीर यादव के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो सेट का माहौल लाइट रखते हैं और अपने जोक्स से सबको हंसाते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Kannappa और Maa के बीच कांटे की टक्कर, जानें Box Office पर किसका पलड़ा भारी?