---विज्ञापन---

O Romeo Teaser: ‘इश्क में आशिक तर जाए तो रोमियो, मर जाए तो…’, फिर दिखा शाहिद कपूर का पागलपन

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो का 10 जनवरी को मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है, जो कि काफी शानदार है. टीजर में फिल्म के सभी कलाकार की झलक भी देखने को मिली है. फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, तृप्ति डिमरी, दिशा पटानी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल नजर आई हैं.

O Romeo Teaser
O Romeo Teaser

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमिया का 9 जनवरी को पोस्टर रिलीज किया गया था. फिल्म का पोस्टर देख फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी. वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. जिसमें शाहिद कपूर का पागलपन एक बार फिर से देखने को मिल रहा है. मूवी में कौन-कौन से कलाकार नजर आने वाले हैं, इसका भी टीजर में खुलासा हो गया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं.

बेहद शानदार है ओ रोमियो का टीजर

दरअसल, टीजर की शुरुआत शाहिद कपूर से होती है, जब वह लगातार छोटू-छोटू चिल्लाते हैं और फिर गुस्से से बोट के कमरे से बाहर निकलते हैं. शाहिद कपूर फिल्म में अलग लुक में नजर आने वाले हैं. शाहिद इसमें एक टोपी पहने हुए कान में बाली और पूरे शरीर पर टैटू दिखते हैं. इस पूरे टीजर में वह खूंखार और एग्रेसिव लुक में नजर आए हैं. इस बीच नाना पाटेकर की भी झलक देखने को मिलती है. वह बंदूक लिए हुए नजर आते हैं. इसके बाद दिशा पटानी और विक्रांत मैसी की एंट्री होती. टीजर में तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी भी दिखाई देते हैं. अविनाश तिवारी खतरनाक लुक में दिखते हैं. इसके बाद फरीदा जलाल भी नजर आती हैं, जो कहती हैं कि इश्क में आशिक तर जाए तो रोमियो और मर जाए तो पागल. आखिर में तृप्ति डिमरी की एंट्री होती है और तृप्ति को शाहिद देखते ही रह जाते हैं.

---विज्ञापन---

फैंस ने की टीजर की तारीफ

फिल्म का टीजर देख फैंस बहुत उत्साहित नजर आए. एक यूजर ने लिखा, ” इन्होंने फरीदा जलाल से भी गाली बुलवा दी, पिक्चर तो देखने वाली होगी. अन्य यूजर ने लिखा, ” शाहिद कपूर का ऑरा जारी है.एक और यूजर ने लिखा, “शानदार टीजर और कास्ट कमाल की लग रही है… उम्मीद है शाहिद कपूर के लिए यह एक सफल वापसी साबित होगी. वहीं एक यूजर ने तृप्ति डिमरी को अगली सुपरस्टार बताया है.

इस दिन रिलीज होगी ओ रोमियो

बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है, जो कि कमीने, हैदर और ओमकारा जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं. यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस तले बनी है. फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- बहन Nupur के शादी फंक्शन में Kriti Sanon ने जमकर किया डांस, वरुण शर्मा के साथ लॉलीपॉप लागेलू गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

First published on: Jan 10, 2026 12:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.