O Romeo Collection: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई थी. फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत रही है. यहां तक कि शाहिद कपूर की तृप्ति डिमरी के साथ लोग केमिस्ट्री भी काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने तीन दिनों में 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, मूवी ने अपने पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं.
‘ओ रोमियो’ ने तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन
दरअसल, ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर अपने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ की कमाई की है. फिल्म की शुरुआत अच्छी रही है. वहीं, मूवी ने दूसरे दिन छलांग लगाते हुए 12.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. तीसरे दिन यानी कि रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया है.
‘ओ रोमियो’ ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़
वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया है और मूवी ने कुल भारत में 34.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 16 जनवरी को मॉर्निंग शो की ऑक्यूपेंसी 7.12 रही, दोपहर के शोज में 11.92 परसेंट और शाम के शोज में 11.53 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही.
बॉर्डर 2 ने चौथे सोमवार किया इतना कलेक्शन
दूसरी ओर सनी देओल की बॉर्डर 2 ने अपने चौथे सोमवार को 60 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म का कुल कलेक्शन 322.45 करोड़ तक पहुंच गया है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
बता दें कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ओ रोमियो में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा का रोल किया है और तृप्ति डिमरी ने अफ्शा कुरैशी यानी कि सपना दीदी का रोल निभाया है. फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से इंस्पायर है.
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार संग खुद की लव स्टोरी पर बोलीं रवीना टंडन, कहा- ब्रेकअप, रिलेशनशिप, सबके साथ होता है…