Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Nysa Devgn Video: अजय देवगन की लाडली न्यासा ने ग्रीस में छलकाया जाम, वीडियो वायरल

मुंबई। बी-टाउन के पावर कपल अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) ने भले ही अबतक फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है, बावजूद इसके भी वो टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। स्टारकिड्स के वेकेशन और पार्टीज की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आती हैं और […]

मुंबई। बी-टाउन के पावर कपल अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) ने भले ही अबतक फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है, बावजूद इसके भी वो टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। स्टारकिड्स के वेकेशन और पार्टीज की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आती हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। इसी कड़ी में न्यासा के ग्रीस वेकेशन का एक वीडियो (Nysa Devgn Video) इंटरनेट वर्ल्ड में छाया हुआ है। इस क्लिप में अजय-काजोल की लाडली जाम छलका एन्जॉय करती देखी जा सकती हैं।

न्यासा देवगन के ग्रीस वेकेशन के वायरल वीडियो (Nysa Devgn Viral Video) को voompla ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। इस क्लिप में स्टारकिड, व्हाइट और पर्पल कलर के आउटफिट में गॉगल्स को बालों पर लगा, समंदर किनारे चिल करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके सामने टेबल पर खाने की तमाम चीजें रखी हैं। साथ ही अजय की लाडली हाथ में जाम लिए पोज देती काफी हसीन लग रही हैं।

न्यासा देवगन का ये वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। साथ ही लोग कमेंट सेक्शन में जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’जिंदगी का मजा तो तुम ही ले रही हो।’ दूसरे ने लिखा,’डैडी और मम्मी के पैसे खर्च करना इतना आसान है। और सोशल मीडिया पर शो बनाने के बाद। बेचारी नई पीढ़ी, किसी काम की नहीं।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’जल्दी फिल्मों में आइए।’

बता दें न्यासा ग्रीस में अपने दोस्तों के संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। न्यासा के फ्रैंड Orhan Awatramani ने न्यासा के साथ ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। न्यासा देवगन ओरहान और वेदांत महाजन समेत अपने दोस्तों के साथ ग्रीस में खुशनुमा पल बिता रही हैं। कुछ दिन पहले न्यासा देवगन के फ्रेंड वेदांत महाजन ने कई तस्वीरें शेयर की थीं। इस समय न्यासा इनके साथ स्पेन ट्रिप पर गई थीं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ओरहान एक एक्टिविस्ट हैं, जिसकी बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ अच्छी फ्रेंडशिप है।

First published on: Jul 21, 2022 03:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.