---विज्ञापन---

BreakUp! इमरान हाशमी की एक्ट्रेस का Valentines Day पर टूटा दिल, दर्द जाहिर कर बोलीं- अब चीजें…

Amyra Dastur Breakup: 14 फरवरी को जहां हर कोई Valentine’s Day सेलिब्रेट कर रहा है। चारों तरफ जहां लोग प्यार में डुबे हैं। तो वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर की लाइफ से प्यार के रंग गायब हो गए हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर अमायरा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद ऐसे कयास […]

Mr. X actress amyra dastur shared breakup post on valentine day goes viral
Mr. X actress amyra dastur shared breakup post on valentine day goes viral

Amyra Dastur Breakup: 14 फरवरी को जहां हर कोई Valentine’s Day सेलिब्रेट कर रहा है। चारों तरफ जहां लोग प्यार में डुबे हैं। तो वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर की लाइफ से प्यार के रंग गायब हो गए हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर अमायरा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है।

वैलेंटाइन डे पर टूटा अमायरा दस्तूर का दिल! (Amyra Dastur Breakup)

अमायरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो बाथरोब पहने नजर आ रही हैं साथ ही उनकी इस फोटो को देखकर ये साफ जाहिर हो रहा है कि वो परेशान हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘लाइफ अपडेट: चीजें अब आसान नहीं रहीं। ये ब्रेकअप आसान नहीं था।’ जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है।

यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन

अमायरा की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर (Amyra Dastur Breakup) अपना रिएक्शन दे रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘कोई नहीं, मैं आपको हमेशा प्यार करूंगा मैम। एक तरफा ही सही। भले आप न करो।’ दूसरे यूजर ने लिखा,’वो बदकिस्मत शख्स कौन है जिसने वैलेंटाइन से पहले इस खूबसूरती की देवी से ब्रेकअप कर लिया।’

amyra dastur

Amyra Dastur- Instagram

यह भी पढ़ें- पहली ही बेव सीरीज में Mahima Makwana ने पार की बोल्डनेस की हदें, देख आप भी रह जाएंगे दंग

इन फिल्मों में नजर आईं अमायरा

अमायरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं। मगर उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर कोई खास पहचान नहीं बनाई हैं। अमायरा ने बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म ‘इश्क’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा वो फिल्म ‘इन्फ्लुएंसर लाइफ’ में नजर आईं। अमायरा इमरान हाशमी की फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ का भी हिस्सा रहीं। एक्ट्रेस को आखिरी बार पंजाबी फिल्म ‘निम्मी’ में नजर आई थीं।

First published on: Feb 14, 2024 07:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.