---विज्ञापन---

Box Office Report: Border 2 के आगे धीमी हुई Mardaani 3 की रफ्तार, अब तक दोनों फिल्मों ने किया इतना कलेक्शन

Border 2 Vs Mardaani 3: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 की 13वें दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. दूसरी ओर रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 के कलेक्शन की भी रफ्तार धीमी हो चली है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर.

Border 2-Mardaani 3
Border 2-Mardaani 3

Border 2 Vs Mardaani 3: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और रानी मुखर्जी की मूवी मर्दानी 3 ने 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. एक ओर लोगों के बीच बॉर्डर 2 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर मर्दानी 3 की कहानी भी लोगों को खासी पसंद आ रही है. हालांकि 13वें दिन बॉर्डर 2 की कमाई में गिरावट आई है और मर्दानी 3 का कलेक्शन भी कम होने लगा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर.

मर्दानी 3 ने अब तक किया इतना कलेक्शन

रानी मुखर्जी की फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 4 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ कमाए, तीसरे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई और सिर्फ 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने पांचवें दिन 2.6 करोड़ कमाए. धीरे धीरे मर्दानी 3 की कमाई कम हो रही है. इसी तरह फिल्म ने बुधवार यानी कि अपने 6वें दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अभी तक कुल 24.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

बॉर्डर 2 ने कमाए इतने करोड़

दूसरी ओर बॉर्डर 2 पर नजर डालें तो इस फिल्म ने 30 करोड़ के शानदार कलेक्शन से शुरुआत की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़ चौथे दिन 59 करोड़, पांचवे दिन 20 करोड़, 6वें दिन 13 करोड़, सातवें दिन 11.25 करोड़, आठवें दिन 10.75 करोड़, 9वें दिन 17 करोड़, दसवें दिन 22.5 करोड़, 11वें दिन 5.75 करोड़, 12वें दिन 5.75 करोड़ और 13वें दिन सिर्फ 4 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अब तक भारत में कुल 290.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.धीरे-धीरे बॉर्डर 2 की कमाई घट रही है. दूसरी ओर मर्दानी 3 और बॉर्डर 2 की कमाई में बढ़ते दिनों के साथ अंतर भी कम हो गया है.

मर्दानी 3 की कहानी

मर्दानी 3 को लेकर बात करें तो यह फिल्म लगातार गायब हो रही बच्चियों के बारे में है. फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आई हैं और अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को खासा इंप्रेस किया है.

बॉर्डर 2 की कहानी

दूसरी ओर बॉर्डर 2 साल 1971 में हुआ भारत पाकिस्तान बसंतर युद्ध के बारे में है. फिल्म में चार सैनिकों की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आए हैं. यह मूवी साल 1997 की बॉर्डर की सीक्वल है.

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की दहाड़, 12वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने कमाए इतने करोड़

First published on: Feb 05, 2026 07:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.